Loading...

ताज़ातरीन

जयपुर

जयपुर के डॉ. मोहम्मद हुसैन को चिकित्सा सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए आरोग्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। न्यूज़ 18 के समारोह में यह अवार्ड मंत्री झावर सिंह खर्रा ने प्रदान किया। डॉ. हुसैन मोती कटला डिस्पेंसरी में सीनियर स्पेशलिस्ट (जनरल सर्जन) हैं और उन्हें समर्पण व इंसानियत के लिए जाना जाता है। Read More

भरतपुर में जलभराव का जायजा लेने खेतों में उतरीं प्रभारी सचिव

जयपुर

भरतपुर में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति देखने शुक्रवार को प्रभारी सचिव शुचि त्यागी खेतों और प्रभावित बस्तियों तक पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को मदद का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को राहत व जल निकासी कार्य संवेदनशीलता से करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए ई-गिरदावरी की पारदर्शिता पर जोर दिया।

दोस्त फिरोज को फसाने के लिए पूरे देश के मुस्लिम वर्ग को संकट में डाला अश्विनी कुमार सुप्रा ने

जयपुर

मुंबई पुलिस ने बिहार निवासी अश्विनी कुमार सुप्रा को गिरफ्तार किया, जिसने अपने दोस्त फिरोज को फंसाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में झूठा आतंकी मैसेज भेजा। इस घटना ने दिखाया कि कैसे मुस्लिम समाज को बार-बार झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश होती है।

default-image

बिहार में एक भी मुस्लिम नेता मुख्यमंत्री का दावेदार नहीं

जयपुर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लगभग 20% मुस्लिम आबादी की भूमिका निर्णायक रहेगी। सभी दल मुस्लिम वोटों को आकर्षित करना चाहते हैं, लेकिन अब तक किसी भी दल ने मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं बनाया। इसका कारण मुस्लिम नेतृत्व की कमी, राजनीतिक दलों की अनदेखी और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन माना जा रहा है। इस बार भी मुस्लिम समुदाय किंग मेकर तो बनेगा, लेकिन किंग बनना अभी सपना ही…

जीएसटी के दो स्लैब बनने से देश की जनता को काफी फायदा होगा

jaipur

भारत सरकार ने जीएसटी संरचना को सरल करते हुए चार की बजाय अब केवल दो स्लैब—5% और 18%—करने का फैसला लिया है। साथ ही, तंबाकू और लग्जरी वस्तुओं पर 40% का विशेष कर लगाया जाएगा। इससे रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ें जैसे कपड़े, जूते, साबुन, शैम्पू, बिस्कुट और बच्चों का सामान सस्ता होगा। कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को विशेष राहत दी गई है। यह कदम आम जनता, किसानों और…

बिरादरी अमरसरिया मनिहारान का चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

सीकर

सीकर में अमरसरिया मनिहारान बिरादरी का चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जनाब अतीक अहमद रहे। टॉपर बच्चों को 5100 ₹ चेक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सामूहिक विवाह, डायरेक्टरी व क्रिकेट प्रतियोगिता जैसी योजनाओं का पोस्टर विमोचन भी हुआ।

default-image

टेस्‍ला गीगाफैक्‍ट्री से 4 गुना बड़ा बनेगा धीरू भाई अंबानी गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स

नई दिल्‍ली

अनंत अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में पहली बार अपने भाषण में धीरूभाई अंबानी गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स की जानकारी दी। यह कॉम्प्लेक्स टेस्ला गीगाफैक्ट्री से चार गुना बड़ा होगा और 4.4 करोड़ वर्ग फीट में फैला होगा। इसमें 34 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट, 7 लाख टन स्टील और 1 लाख किलोमीटर लंबा केबल इस्तेमाल होगा।

रकमा पदाधिकारीयों ने राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा का स्वागत किया

जयपुर

रकमा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अतीक अहमद, पूर्व अध्यक्ष जाहिद अली, मोहसिन खान और संयुक्त सचिव मोहम्मद इमरान शेख ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। अभिमन्यु शर्मा इससे पहले भी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

कायमखानी छात्रावास सीकर में लाइब्रेरी का उद्घाटन

जयपुर

कायमखानी छात्रावास सीकर में 31 अगस्त 2025 को एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में वक्फ बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. खानू खां बुधवाली मुख्य अतिथि रहे। समाज के गणमान्य लोग और समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के लोगों ने छात्रावास में पांच कमरे, चार एसी और 7 लाख रुपये नगद देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने छात्रावास कमेटी और भामाशाहों की सराहना की।

default-image

शिक्षाविद अब्दुल हमीद खां मोयल का निधन

लाडनूं

लाडनूं के प्रसिद्ध शिक्षक और समाजसेवी अब्दुल हमीद खां मोयल का अलसुबह निधन हो गया। बड़ाबास स्थित दरगाह कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। वे राजस्थान शिक्षक संघ, अंजुमन फैज-ए-आम और अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे।

1 27 28 29 30 31 151