एयर इंडिया और इंडिगो ने नेपाल में तनाव बढ़ने पर काठमांडू की उड़ानें कीं रद्द
नेपाल में जेन जी के विरोध प्रदर्शनों के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-काठमांडू उड़ानें रद्द कर दीं। संसद भवन में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की जबकि पीएम के.पी. शर्मा ओली ने 19 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद इस्तीफा दे दिया। भारत ने नेपाल के हालातों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। Read More
