Loading...

ताज़ातरीन

नई दिल्ली

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक रहेगा। 9 सितंबर को हुए चुनाव में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेता मौजूद रहे। राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति… Read More

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले हिंसा भड़की

New Dehli

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मणिपुर दौरा 13 सितंबर को होने जा रहा है। इस दौरान वे 8,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। लेकिन दौरे से पहले चुराचांदपुर में पोस्टर-बैनर फाड़े जाने और आगजनी की घटनाओं से तनाव बढ़ गया है। मई 2023 से चल रही जातीय हिंसा के कारण मणिपुर की स्थिति बेहद नाजुक है। मोदी का यह दौरा विकास और शांति का संदेश देने की कोशिश…

अमित शाह ने पांच नए हवाई अड्डों पर ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम का किया शुभारंभ

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझिकोड और अमृतसर हवाई अड्डों पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन–ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI–TTP) का शुभारंभ किया। इस सुविधा से यात्री केवल 30 सेकंड में इमिग्रेशन क्लियरेंस प्राप्त कर सकेंगे।

default-image

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू और मलेरिया की स्थिति की समीक्षा की

नई दिल्ली

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने डेंगू और मलेरिया की समीक्षा करते हुए राज्यों को विशेष सतर्कता और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी 20 दिनों में कार्ययोजना को तेज़ करने और शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग और स्रोत-नियंत्रण को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात

वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के लिए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान 5,000 पुलिसकर्मी, 15 आईपीएस और 50 गैजेटेड अफसर तैनात किए गए हैं। पीएम के काफिले की निर्बाध आवाजाही के लिए शहर में बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी से हर मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

नेपाल में फंसे भारतीयों की आपबीती: दहशत, भूख और मौत का डर

New Dehli

नेपाल इस समय राजनीतिक संकट और हिंसा की चपेट में है। सैकड़ों भारतीय पर्यटक, मरीज और परिवारजन काठमांडू एयरपोर्ट और होटलों में फंसे हुए हैं। तीन दिन से लोग भूख, दवाइयों की कमी और लगातार गोलीबारी के बीच जी रहे हैं। गुजरात के कई परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बच्चों और महिलाओं के लिए हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं। भारतीय दूतावास और सरकार से लगातार मदद की गुहार लगाई…

default-image

ट्रम्प समर्थक चार्ली कर्क की हत्या: यूनिवर्सिटी प्रोग्राम में गोलीबारी, अमेरिका में शोक की लहर

New Dehli

यूटा वैली यूनिवर्सिटी में गुरुवार को आयोजित ‘द अमेरिकन कमबैक टूर’ कार्यक्रम के दौरान ट्रम्प समर्थक और TPUSA प्रमुख चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे अमेरिका को झकझोर दिया और राजनीतिक हिंसा पर नई बहस छेड़ दी। राष्ट्रपति ट्रम्प ने शोक प्रकट करते हुए चार दिन तक अमेरिकी झंडा झुकाने का आदेश दिया। चार्ली कर्क का योगदान छात्रों और युवाओं के बीच राजनीतिक जागरूकता…

काठमांडू में तीसरे दिन कर्फ्यू, सुशीला कार्की बनेंगी अंतरिम प्रधानमंत्री

New Dehli

नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू लगा हुआ है। तीन दिन की हिंसा में अब तक 31 लोगों की मौत और 1000 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। सेना और Gen-Z आंदोलनकारियों के बीच बातचीत चल रही है। इस राजनीतिक संकट के बीच नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकीं सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने पर सहमति बन रही…

आत्महत्या की रोकथाम और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए एम्स ने लॉन्च किया एआई आधारित ऐप “नेवर अलोन”

नई दिल्ली

एम्स नई दिल्ली ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के लिए एआई आधारित ऐप “नेवर अलोन” लॉन्च किया है। यह ऐप 24×7 परामर्श, स्क्रीनिंग और वेलनेस सुविधाएँ प्रदान करता है और छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए उपयोगी है।

default-image

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच राजस्थान सरकार ने भारतीयों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच राजस्थान सरकार ने फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि भारत सरकार हर नागरिक की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

1 20 21 22 23 24 151