Loading...

ताज़ातरीन

जयपुर

जयपुर हेरिटेज निगम ने बारिश के बाद मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर स्वास्थ्य शाखा ने अब तक 80 वार्डों में फॉगिंग कर ली है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोनिया अग्रवाल के नेतृत्व में टीम घर-घर जाकर मलेरिया व डेंगू से बचाव के उपाय बता रही है। पहले चरण में 20 दिन तक कीटनाशक छिड़काव किया गया… Read More

SI भर्ती घोटाले पर कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत उजागर

जयपुर

राजस्थान के SI भर्ती घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। AAP प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने में लगी है और कांग्रेस शासन काल में नियुक्त हुई मंजू शर्मा पर FIR तक दर्ज नहीं की गई। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद ही उनका इस्तीफा हुआ। AAP ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष…

बलाई विकास समिति जयपुर की बैठक सम्पन्न

चौमूं

चौमूं के गुलाब विहार कॉलोनी स्थित बलाई समाज सभा भवन में बलाई विकास समिति जयपुर की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पांच कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। समिति के विभिन्न पदाधिकारी एवं समाजबंधु बैठक में उपस्थित रहे।

default-image

वर्ष 2025 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वर्ष 2025 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में आपसी राजीनामे से विभिन्न न्यायालयों व प्री-लिटिगेशन स्तर के 95,385 प्रकरणों में से 84,845 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसमें कुल ₹10,80,54,549 के अवार्ड पारित किए गए। अदालत में उपभोक्ता विवाद, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक, सिविल, बैंक ऋण वसूली, बिजली-पानी के बिल, चेक बाउंस व…

प्रधानमंत्री मोदी ने  देश को स्वच्छता अभियान जैसा आंदोलन दिया- हामिद मेवाती

टोंक

टोंक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान और गरीबों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश को स्वच्छता जैसा आंदोलन दिया, जो केवल सफाई नहीं बल्कि विचारों की शुद्धता का भी प्रतीक है। सेवा पखवाड़े के तहत बूथ स्तर पर वृक्षारोपण और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य…

चौमूं के NH52 पर जगह-जगह टूटी सड़क से आवागमन में परेशानी..!

चौमूं

चौमूं के NH52 पर पुलिया निर्माण कार्य के दौरान हिमालय कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। जगह-जगह टूटी सड़क और सर्विस रोड की खराब हालत से यातायात प्रभावित हो रहा है। उड़ती धूल से दुकानदार परेशान हैं, वहीं बार-बार लगने वाले जाम ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। सैकड़ों ग्रामीणों ने चौमूं थाना प्रभारी को शिकायत दर्ज करवाई।

default-image

SMS अस्पताल में चिकित्सा इतिहास रचा गया

जयपुर

जयपुर के SMS अस्पताल में पहली बार लाइव लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। पत्नी ने पति की जान बचाने के लिए अपने लिवर का 40% हिस्सा दान किया। 15 घंटे तक चला यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और डोनर व मरीज दोनों की हालत स्थिर है। डॉ. दिनेश भारती के नेतृत्व में हुई इस ऐतिहासिक सर्जरी ने SMS अस्पताल को ट्रांसप्लांट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की राह पर आगे बढ़ा दिया…

डोटासरा का बयान निंदनीय और संसदीय मर्यादाओं की घोर अवहेलना-  मदन राठौड़

जयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, यहाँ निजता की दुहाई देना संसदीय परंपराओं की अज्ञानता को दर्शाता है। राठौड़ ने स्पीकर पर लगाए गए आरोपों को शर्मनाक बताया और कांग्रेस पर जनहित के मुद्दे छोड़ केवल हंगामा करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के…

भाजपा सत्ता हथियाने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रही है- डोटासरा

जयपुर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर सत्ता हथियाने के लिए हर संभव हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सत्ता में बनी हुई है। कांग्रेस 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत जिला से लेकर ब्लॉक व नगर स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से हस्ताक्षर कराएंगे और भाजपा…

default-image

आत्महत्या से जुड़े मिथक एवं तथ्यों की दी जानकारी

जयपुर

जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में 'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' पर राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई। इसमें विशेषज्ञों ने आत्महत्या से जुड़े मिथक और तथ्यों पर जानकारी दी। अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी. शुभमंगला ने निरामय राजस्थान अभियान और गेटकीपर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है। टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 और 1800-89-14416 से अब तक 45 हजार से अधिक लोगों को परामर्श दिया…

1 17 18 19 20 21 151