Loading...

ताज़ातरीन

झालावाड़

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के 28 सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया है। इन अपराधियों पर हत्या, लूट, नकबजनी और मादक पदार्थ तस्करी के कुल 275 मामले दर्ज हैं। पुलिस का लक्ष्य जिले को अपराध और नशा मुक्त बनाना है और आमजन को सुरक्षित जीवन जीने का अवसर देना है। सभी थानों को इन अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। Read More

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों पर एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के विरोध में प्रदर्शन

चूरू

चूरू में जिला कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान विधानसभा में एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कदम पारदर्शिता के नाम पर विधायकों की निजता भंग करने और उन पर अनावश्यक निगरानी रखने की कोशिश है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की।

जिला झालावाड़ की महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारणी घोषित

झालावाड़

झालावाड़ जिला महिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लाम्बा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से सूची जारी की। जिला अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने बताया कि इसमें कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता, संगठन महासचिव, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सह सचिव पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष…

default-image

मदरसा अंजुमन इस्लामियां ओर प्रिया हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में महिला एवं प्रसूति रोग चिकित्सा शिविर संपन्न

बारां

बारां में मदरसा अंजुमन इस्लामियां और प्रिया हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में महिला एवं प्रसूति रोग निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। रविवार को आयोजित शिविर में 59 महिलाओं ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच का लाभ लिया। शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर समरा मसूद, डॉक्टर फातिमा जोहरा और आयोजकों का विशेष योगदान रहा।

मेलार्थियों की संख्या मे हुई अप्रत्याशित वृद्विः जिला प्रमुख

बारां

बारां में आयोजित 20 दिवसीय ऐतिहासिक डोल मेले का समापन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने मेले को भाईचारे का प्रतीक बताते हुए इसकी सराहना की। इस बार मेलार्थियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली और नगर परिषद को अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, वीरांगना कमलेश देवी मीणा और कई पार्षदों ने भाग लिया। मेले की सफलता पर…

भाजपा द्वारा चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया

चूरू

चूरू जिला मुख्यालय पर भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिलाध्यक्ष अख्तर खांन के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया। सैकड़ों युवाओं ने इसमें रक्तदान किया। विधायक हरलाल सहारण और भाजपा नेताओं ने उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। नेताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और डबल इंजन सरकार हर वर्ग के लिए लोककल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में…

default-image

भाजपा शहर मंडल ने “सेवा पखवाड़ा” के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

बारां

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बारां शहर मंडल ने सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया। शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार, विधायक राधेश्याम बैरवा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाया गया।

राजस्थान पेंशनर्स मंच की कार्यकारणी का पुनर्गठन

कोटा

राजस्थान पेंशनर्स मंच की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। इसमें डॉ. अब्दुल मन्नान खान को पुनः कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूरज प्रकाश टांक को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेशभर से 80 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। बहुत जल्द व्यापक बैठक कर पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति बनाई जाएगी।

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता परीक्षा संपन्न

चूरू

चूरू ब्लॉक में नवभारत साक्षरता उल्लास कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मकता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। इस परीक्षा में 127 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8144 नवसाक्षरों ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों के ज्ञान का मूल्यांकन करना था, जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए और अब साक्षरता, संख्यात्मकता व डिजिटल ज्ञान हासिल कर रहे हैं।

default-image

आमजन को मिले योजनाओं का लाभ- देवासी

बारां

बारां जिला कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेवा शिविरों की प्रगति, बजट घोषणाओं पर अमल, फसल खराबे का मुआवजा, खाद उपलब्धता, क्षतिग्रस्त भवन और सड़क-पुलिया मरम्मत जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस मौके पर विधायक ललित मीणा और राधेश्याम…

1 10 11 12 13 14 151