टोंक में बारिश से बाढ़ जैसे हालात
टोंक ज़िले में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। निवाई के गांवों में घरों में पानी घुस गया और सड़कें जलमग्न हो गईं। प्रशासन की टीमों ने राहत कार्य चलाकर 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया। कलेक्टर और एसपी ने खुद राहत कार्यों का निरीक्षण किया। Read More
