Loading...

जोधपुर से कारवां-ए-अमन द्वारा लखनऊ में दादा मियाँ के उर्स पर चादर पेश

जोधपुर

Follow us

Share

कौमी एकता और भाईचारे का दिया पैगाम

जोधपुर (रॉयल पत्रिका)। सूर्यनगरी जोधपुर से कारवां-ए-अमन दल ने लखनऊ स्थित हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियाँ कादरी चिश्ती अबुल उलाई जहाँगीरी के 118वें उर्स मुबारक के मौके पर चादर पेश की। यह चादर ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह की सरपरस्ती (अध्यक्षता) में पीर मोहम्मद अरशद कादरी नूरानियां शेर की ओर से पेश की गई। इस अवसर पर पीर मोहम्मद अरशद कादरी नूरानियां शेर व हज़रत क़ारी पीर मोहम्मद शरीफ शाह कश्फि सहित कई मुरीदीन जैसे मोहम्मद सोहेब, मोहम्मद आकिब, रवि सेन, यासीन काज़ी, मोहम्मद आसिफ, कुलदीप कंडारा, भूपेन्द्र शास्त्री, मुराद खा, आफताब खान, मोहम्मद रमज़ान आदि शामिल हुए। सभी ने मिलकर आपसी सौहार्द, भाईचारे और देश में अमन व तरक्की की दुआएं कीं। प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि खलीफा ए आजम हजरत पीर मोहम्मद अरशद कादरी नूरानियां शेर ने बताया कि उर्स मुबारक बड़े शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है। इसमें आयोजित आलमी सेमिनार (विश्व स्तरीय विद्वान सम्मेलन) में समाज में तालीमी बेदारी  (शिक्षा को बढ़ावा) के लिए देश के जाने-माने विद्वान अपना खिताब (व्याख्यान) पेश करेंगे।  पीर मोहम्मद अरशद कादरी व क़ारी पीर मोहम्मद शरीफ शाह ने आस्ताने पर हाजिर होकर लोगों को कौमी एकता, भाईचारे और मुहब्बत का संदेश दिया। साथ ही सभी के लिए विशेष दुआएं कीं—जैसे देश की तरक्की, अमन, बीमारों को शिफा, बेरोजगारों को रोजगार, बेऔलाद को औलाद, और परेशान हाल लोगों को राहत मिले।

Advertisement

 

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।