भाजपा को कानून लाना चाहिए जिससे कोई मुस्लिम विधायक चुनकर नहीं आए: रफीक खान
- विधानसभा में मेरा चरित्र हनन किया, मुझे गालियां दी गई
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। विधानसभा में भाजपा के सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा द्वारा कांग्रेस के आदर्श नगर विधायक रफीक खान को पाकिस्तानी कहा गया। पाकिस्तानी कहने पर विधायक रफीक खान काफी आहत एवं दुखी नजर आ रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विधानसभा में मेरा चीरहरण किया गया, मुझे सदन में गालियां दी गई। आज मुझे बहुत दुख है। बीजेपी वालों को सदन में मुस्लिम विधायक पसंद नहीं है यदि ऐसा है तो भाजपा सरकार विधानसभा में कानून बना दे जिससे कोई मुस्लिम विधायक बन ही नहीं सके। विधायक रफीक खान ने कहा कि सदन में मुझे गालियां दी, मेरा चीरहरण किया। मेरे पिताजी का 1 वर्ष पहले इंतकाल हो गया था यदि आज वह जिंदा होते तो सदन में मुझे दी गई गालियों को सहन नहीं कर पाते। विधायक रफीक खान ने विधानसभा अध्यक्ष से प्रार्थना की है कि ऐसे व्यवहार पर सदन में चर्चा की जाए। मुझसे कहा गया है कि ऐसे शब्द सदन की कार्यवाही से निकाल दिए गए हैं लेकिन रफीक खान का कहना है कि सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, यूट्यूब चैनलों से गालियां कैसे निकाली जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
