भाजपा विधायक बालमुकुंद ने अजान पर रोक लगाने के लिए कहा
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। भाजपा के फायरब्रांड विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य ने फिर एक बार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति को हवा दे दी है। विधायक बालमुकुंद आचार्य ने वकीलों के एक प्रोग्राम में कहा कि अजान से लोगों को माइग्रेन एवं स्कूल के बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब होती है। इस समस्या से वकीलों को निजात दिलानी चाहिए। वैसे विधायक ने प्रत्यक्ष रूप से अजान का नाम नहीं लिया उन्होंने दिन में पांच बार तेज आवाज की समस्या से छुटकारा दिलवाने की बात कही। विधायक बालमुकुंद आचार्य भाजपा के विधायक हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सभी कानूनों की पालना करवाने की जिम्मेदारी सरकार की है। फिर भी विधायक हिंदू मुस्लिम की राजनीति को हवा देने का मौका नहीं चूकते हैं। एसडीपीआई के उपाध्यक्ष डॉक्टर शहाबुद्दीन ने कहा कि बाबा जब से विधायक बने हैं तब से ही हिंदू मुस्लिम को लड़ाने की राजनीति करते हैं। बाबा कभी मुसलमान द्वारा संचालित ई मित्र, राशन की दुकान, होटल एवं मेडिकल की दुकान में जाते हैं, और जांच करने लगते हैं। जबकि जांच का काम एक विधायक का होता ही नहीं है। लेकिन जयपुर की समझदार जनता आपस में भाईचारे के साथ रहती है और किसी के बहकावे में नहीं आती है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
