पिछले दस दिनों से बरसाती पानी से गिरा बिछावाडी क्षेत्र
रास्ते बंद होने से ग्रामीण परेशान
सांचौर (रॉयल पत्रिका)। उपखंड मुख्यालय के बिछावाडी गांव में पिछले 10 दिनों से पानी भराव की समस्या ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया गांव की गलियों से लेकर सरवाना जाने वाला मुख्य रास्ता पानी में डूबा हुआ है हालात इतने खराब है की जगह-जगह तीन फीट से ज्यादा पानी जमा हो गया है ग्रामीणों ने बताया की शुरुआत में उन्हें लगा था कि पानी दो-तीन दिन में सूख जाएगा लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद पानी जस का तस खड़ा है। इसी बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जल भराव ने उनके रोजमर्रा के जीवन को ठप कर दिया। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है बुजुर्ग और महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं बीमार मरीजों को इलाज के लिए उपखंड मुख्यालय तक ले जाना भी चुनौती बना हुआ है क्योंकि आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद है लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है उनका कहना है यदि समय रहते पानी निकासी और नालियों की सफाई का काम किया गया होता तो यह स्थिति नहीं बनती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी प्रशासन पानी की निकासी और रास्ते खोलने की व्यवस्था नहीं करता तो वह सामूहिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी पिछले 10 दिनों से लगातार पानी से गिरे घरों में गांव में कहीं आने-जाने का रास्ता नहीं है लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बीमारी का खतरा मंडराने लगा है ना ही कोई संसाधन है जिसको लेकर एक गांव से दूसरे गांव जा सकते हैं बार-बार प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है ग्रामीणों ने प्रशासन को एक बार फिर चेतावनी दी हैं यदि वह समय रहते पानी निकासी की समस्या का समाधान करते हैं अन्यथा मजबूरन ग्रामीणों को आंदोलन पर उतरना होगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
