Loading...

शकीना पठान ने 12वीं बोर्ड में 94.20% अंक लाकर किया जिले नाम रोशन

Jaipur

Follow us

Share

भीलवाड़ा, (रॉयल पत्रिका)। शहर के गुलमंडी स्थित सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की छात्रा शकीना पठान ने 12वीं कक्षा (आर्ट्स) में 94.20% अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल का, बल्कि पूरे शहर और परिवार का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है। शकीना बानु, आबिदा बानो की बेटी हैं। वह अपने नाना-नानी के पास गुल अली नगरी, पारीक छात्रावास के पास में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। शकीना, साबिर पठान की नवासी और शाहिद खान की भांजी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से नाना और मामा का सपना साकार कर दिखाया। बचपन से ही शकीना शिक्षा को अपना हथियार मानकर आगे बढ़ती रही हैं। कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए उन्होंने नाना-नानी के आशीर्वाद और मामा के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ले वालों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इज़हार किया। यह सफलता न सिर्फ शकीना की है, बल्कि उनके पूरे परिवार की मेहनत, समर्पण और आशीर्वाद का परिणाम है। शकीना का सपना है कि वे आगे चलकर एक प्रतिष्ठित पद पर कार्य कर अपने नाना-नानी और मामा का नाम पूरे राजस्थान में रोशन करें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।