Loading...

बलाई विकास समिति ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Jaipur

default-image

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। बलाई विकास समिति जयपुर (मुख्यालय-चौमूं) के तत्वावधान में राष्ट्रपति के नाम चौमूं उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह को ज्ञापन सौपा। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार व महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि 17 दिसंबर को राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाषण में कहां की अभी एक पेंशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता है। ऐसे भाषण से केंद्रीय सरकार एवं इनके मंत्रियों की धार्मिकता को बढ़ावा देने की विकृत मानसिकता प्रकट होती है। अमित शाह ने अपने भाषण में 17 दिसंबर को राज्यसभा में घटिया एवं विकृत मानसिकता के तहत संविधान निर्माता, गरीबों के मसीहा व भारतरत्न प्राप्त डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऊपर विकृत उद्बोधन दिया है, जो बहुत ही शर्मनाक और देश की करोड़ों जनता के लिए पीड़ादायक है। केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा दिए गए विकृत उद्बोधन से देश की जनता का केंद्रीय सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। देश की जनता विरोध में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। बाबा साहब के प्रति अमित शाह द्वारा संकीर्ण मानसिकता के तहत दिए गए उक्त उद्बोधन का समिति कड़े शब्दों में निंदा करती है और केंद्रीय सरकार से मांग करती है कि संविधान निर्माता का अपमान करने वाले ऐसे गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा लेकर तुरंत प्रभाव से हटाये जाने की मांग करती है। आज अमित शाह जिस जगह बैठे हैं, वह बाबा साहब के द्वारा रचयिता संविधान की ही बदौलत है। जिसको केंद्रीय सरकार के मंत्री गण भूल गए हैं। बाबा साहब गरीबों के मसीहा है और हमारे लिए भगवान से बढ़कर है क्योंकि उन्होंने हमें जीने का अधिकार दिया है। जो हम भगवान से ज्यादा बाबा साहब पर भरोसा करते हैं और हमें स्वर्ग की जरूरत नहीं है। बाबा साहब के अपमान के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह देश की जनता से माफी मांगे और तुरंत प्रभाव से पद से इस्तीफा देवें।

इस मौके पर अध्यक्ष बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र घसिया, पूर्व महासचिव हनुमान सहाय झाटीवाल, पूर्व उपकोषाध्यक्ष गोपालचंद सोगन, एडवोकेट राधेश्याम बुनकर, एडवोकेट कैलाशचंद वर्मा, एडवोकेट रोशन लाल वर्मा, एडवोकेट गिरिराज बागोरिया, छीतरमल जलुथरिया, एडवोकेट महेश बागोरिया, एडवोकेट जगदीश कुलदीप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षा चंद्रकला नागोरी, रिछपाल दायमा, गोपाल देवठिया, एडवोकेट मीना गहलोत, एडवोकेट नरेश कुमार मीणा, एडवोकेट जेपी खत्री, एडवोकेट राजेश वर्मा, एडवोकेट मालीराम बुनकर, एडवोकेट जेपी बागोरिया आदि मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।