Loading...

अकील अहमद नागौरी बने कांग्रेस कामगार संगठन के जयपुर संभाग प्रभारी

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल कर्दम ने प्रदेश संगठन महासचिव अकील अहमद नागौरी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जयपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। अकील अहमद का जीवन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी को समर्पित रहा है। उन्होंने संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए हमेशा निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस को मज़बूत किया है। इस अवसर पर अकील अहमद ने कहा कि वे प्रदेश में संगठन को मज़बूती प्रदान करने और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व के हाथों को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।