Loading...

युवा टीम के अलावा हुसैनखानी परिवार ने अलग-अलग स्थानो पर दी रोजेदारों को इफ्तार पार्टी

Jaipur

Follow us

Share

लाडनू, (रॉयल पत्रिका)। रमजान मुबारक माह में रोजेदारों की खिदमत करने का सिलसिला क्षेत्र में निरंतर जारी है। इसी रमजान मुबारक माह को मद्देनजर रखते हुए शहर के शहरिया बास वार्ड नंबर 1 के न्युम खां सामदखानी ने बताया की वार्ड नं 1 की युवा टीम के जनसहयोग से शहरिया बास में संयुक्त रूप से क्षेत्र के सभी रोजेदार भाईयो और महिलाओं को रोजा इफ्तार पार्टी की दावत देकर क्षैत्र में एक सराहनीय मिसाल कायम की है। इस रोजा इफ्तार पार्टी में जनसहयोग करने वाले युवा टीम का क्षेत्र के गणमान्य नागरिको ने होंसला अफजाई करते हुए हृदय से आभार प्रकट किया है तथा इस तरह के सहरानिय कार्य में समाज के युवाओं को एकजुट होकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की है। रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान उपस्थित सभी रोजेदार भाइयों ने युवा टीम की खुशहाली कामयाबी और तरकीब के लिए अल्लाह से दुआएं की है। वही क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 के हुसैनखानी परिवार की ओर से चांददड़ा स्थित मस्जिद में सार्वजनिक रूप से रोजेदार भाइयों के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन करके बहुत ही अच्छी पहल की शुरुआत की है जो अपने आप में काबिले तारीफ के लायक कार्य है। रमजान माह में रोजेदार भाइयों की खिदमत करना, उनको रात्रि के समय शहरी करवाना और रोजा खुलवाना सबाब का कार्य काम है, और जितना स्वभाव एक रोजेदार को रोजा रखने से मिलता है उतना ही सब आप एक रोजेदार को रोजा खुलवाने वाले को मिलता है और इस तरह की पहल मै हमारे हिंदू समाज के भाई भी है जो हिंदू मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक माने जाते है और वह हमेशा आपसी भाईचारे का संदेश देते रहते हैं तथा रमजान पाक माह में रोजेदारों के लिए रोजगार पार्टी की दावत देकर रोजेदारों की खिदमत करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आते रहते हैं जो अपने आप में काबिले तारीफ के लायक है। ऐसे लोगों की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी ही काम है।

रोजा इफ्तार पार्टी में लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुकेश भाकर, विधायक के निजी पीए दिनेश गोदारा, धारा सिंह, पीसीसी मेम्बर कैलास निठरवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, पंचायत समिति प्रधान हनुमानाराम कासनियां, सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन खान, पार्षद मो. मुनसब खान, रमजान भुट्टा, समंदर खां सामदखनी, हुसैन खां हुसैनखानी, मोहिद्दीन खां पाडियाण, अलीम खां हुसैनखानी, निशार खान, बसीर खां हुसैनखानी, नानू खा हुसैनखानी, अयुब खां सामदखानी, सतार खां, नबाब खां, महबुब खां, बलू खां, मौलाना मोहम्मद शाहिद मिसवाही, मौलाना मोहम्मद शकील, मौलाना मोहम्मद इकबाल, मौलाना सैयद मोहम्मद मदनी, हुसैन खां फतेहखानी, फतूखा मलकाण, हाकम अली खां आदि प्रमुख गणमान्य नागरिकों के अलावा रोजेदार भाइयों को रोजा इफ्तार पार्टी की दावत में व्यवस्था के अलावा जनसहयोग करने वाले मैं मुख्य रूप से वार्ड नंबर 1 के सभी युवा टीम के कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शहरिया बास की युवा टीम के अलावा हुसैनखानी की हौसला अफजाई करते हुए हृदय से आभार प्रकट किया है तथा भविष्य में भी आगे इस तरह के पुण्य के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।