राजस्थान विश्विद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में एक और मुस्लिम छात्रा को गोल्ड मेडल
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह का 15 मई को आयोजन हुआ है।इस अवसर पर मुस्लिम समाज की एक और होनहार छात्रा को स्वर्ण पदक मिला। जयपुर के चांदपोल बाज़ार के कल्याणजी का रास्ता निवासी मो. अकरम की पुत्री अनम शम्सी ने MA in Museology and Conservation सत्र 2021-2023 में पूरे राजस्थान विश्विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और उन्हें स्वर्ण पदक मिला। इस उपलब्धि से अनम ने ना सिर्फ़ अपने माता-पिता का बल्कि पूरे मुस्लिम समाज एवं प्रदेश का का नाम रोशन किया। अनम ने बताया कि उनका शुरू से लक्ष्य था की वह स्वर्ण पदक ही हासिल करें और इसी दृढ़ निष्ठा, मेहनत और आत्मविश्वास से उन्होंने यह कारनामा करके दिखाया। अनम ने इस क़ामयाबी के लिए खुदा का शुक्र ख़ासतौर से अदा किया उसके बाद अपने माता-पिता, भाई एवं ख़ासतौर पर विभागाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों का उनके प्रोत्साहन के लिए शुक्रिया अदा किया। अनम ने यह स्वर्ण पदक राजस्थान विश्वविद्यालय के Museology and Conservation विभाग में हासिल किया जो की इतिहास विभाग की एक शाखा है। अनम ने अपनी स्कूलिंग सैंट ज़ेवियर्स स्कूल से पूरी की उसके बाद बीए महारानी कॉलेज से किया जहाँ भी इन्होंने अपनी क़ाबिलियत का प्रदर्शन किया। अनम के पिता मो. अकरम जो सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट हैं, उनका कहना है की उनकी बेटी ने ना सिर्फ़ उनका नाम रोशन किया बल्कि पूरे समाज की छात्राओं की प्रेरणा बनी। उन्होंने आगे मुस्लिम समाज के लोगो से अपील भी की और कहा के अपनी बच्चियों को खूब पढ़ाएँ और सशक्त बनाएं ताकि वो समाज अपनी अलग पहचान रख सकें और किसी की मोहताज ना रहें। पिता और पूरा परिवार ही अपनी बेटी अनम की इस कारनामे पर फ़ख़्र करते, खुश नज़र आए। अनम का यह गोल्ड मेडल उन तमाम लोगो के लिए जवाब है जो समाज में लड़कियों को पढ़ाने और सशक्त बनाने से कतराते हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
