पीर की जाल मदरसा का वार्षिक उत्सव जलसा व उर्स पीर लाल मोहम्मदशाह 11 फरवरी को।
सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। उपखण्ड मुख्यालय से मात्र 7 किमी की दूरी पर स्थित अल मशहूर दरगाह हजरत मख्दूम पीर डाडा अब्बनशाह रे.अ. पीर की जाल पर दारूल उलुम फैजे सरवरी के वार्षिक उत्सव प्रोग्राम जलसा 11 फरवरी मंगलवार को आयोजित होने जा रहा है। दारूल उलुम फैजे सरवरी के नाजिमें आला खलीफा मोहम्मद बक्ष ने बताया कि सुबह फ़जर नमाज के बाद कुरानख्वानी होगी सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर जौहर नमाज तक इस्लामी धार्मिक विद्वानों व उल्माए अहले सुन्नत का नुरानी बयानात होगा। वार्षिक उत्सव में इस वर्ष सफल हुए विद्यार्थियों को इदारा के छात्रों की दस्तार बंदी होगी। कार्यक्रम के दौरान दो छात्रों को डिग्री दे कर नवाजा जायेगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
