रिजर्व पुलिस लाईन में दंगा नियंत्रण ड्रील का एक आकर्षक एवं भव्य डेमो का प्रदर्शन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि केन्दीय गृह मंत्रालय के आदेशानुसार जयपुर (राजस्थान) में तैनात रेपिड एक्शन फोर्स की 83 बटालियन के कमाण्डेंट कुलदीप कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं श्री संजय कुमार निर्मल उप० कमा० के नेतृत्व में डी/83 बटालियन द्रुत कार्य बल की एक प्लाटून ने 3 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक जिला जयपुर के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील पुलिस थानों में जाकर परिचय अभ्यास किया और आज दिनांक 10.03.2025 को रिजर्व पुलिस लाईन जयपुर में दंगा नियंत्रण ड्रील का एक आकर्षक एवं भव्य डेमो का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस डेमो प्रदर्शन का नेतृत्व सोनिया, सहायक कामाण्डेंट के द्वारा किया गया तथा अन्य अधिनस्थ अधिकारीगण एवं बल के अन्य रैंक कार्मिकों ने इसमें भाग लेकर किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में निपटने के लिए दंगा नियंत्रण ड्रील द्वारा उग्र भीड़ को काबू करने के बारे में बताया एवं कानून व्यवस्था बिगड़ने पर उग्र भीड़ या विद्रोहियों के अत्यधिक उग्र होने पर रेपिड एक्शन फोर्स के द्वारा उन पर कम से कम बल का प्रयोग करते हुये किस प्रकार से कारगर एवं प्रभावी रूप से कार्यवाही की जाती है। डेमो के पश्यात् रेपिड एक्शन फोर्स के द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले विशेष प्रकार के उपकरणों की एक प्रदर्शनी की गयी, जिसमें जिला बल और रिजर्व पुलिस के जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस डेमो प्रदर्शन के दौरान पूनम गुप्ता, कमाण्डेंट राजस्थान सैक्टर सीआरपीएफ, कुलदीप कुमार जैन, कमाण्डेंट-83 बटालियन आएएफ, विकेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 83 बटालियन आरएएफ, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लाखन सिंह मीणा सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
