Loading...

सांगानेर की फिजा में जहर घोलने की कोशिश

Jaipur

Follow us

Share

इंचार्ज मुनीद्र सिंह की तत्परता से हुई नाकाम

सादिक हिन्दुस्तानी
सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की पहचान को कुछ लोग बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से अतिक्रमण हटाने के नाम पर शहर में एक तनावपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन इंचार्ज मुनीद्र सिंह की सूझबूझ और तत्परता से इस प्रयास को विफल कर दिया गया। लगभग छह महीनों से सांगानेर में अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी था। हालांकि, यह अभियान बिना किसी ठोस योजना और नियम के चलाया जा रहा था। जेडीए की टीम बिना किसी पूर्व जानकारी और ठोस निर्देश के अतिक्रमण हटाने के लिए आती थी, जिसके कारण माहौल में भय और असमंजस फैल रहा था। खासतौर पर अंडे, मांस, और मछली की दुकानों पर दबाव बढ़ा था, जिससे दुकानदारों में तनाव और डर का माहौल था। हाल ही में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा की शिकायत पर नगर निगम, पशु चिकित्सा और जेडीए की टीम बिना पुलिस को सूचित किए आई और दुकानों पर चालान करना शुरू कर दिया। जैसे ही दुकानदारों ने विरोध किया और माहौल गरम होने लगा, थाना मालपुरा गेट के इंचार्ज मुनीद्र सिंह को सूचना मिली। उन्होंने तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सूझबूझ से माहौल को शांत किया, जिससे एक बड़ी अप्रिय घटना को टाला जा सका।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।