Loading...

शाह समाज द्वारा ऑल मुस्लिम इज़्तिमाई निकाह सम्मेलन सम्पन्न

jaipur

Follow us

Share

बारां.(रॉयल पत्रिका)। पंचायत शाह समाज द्वारा आयोजित ऑल मुस्लिम इज़्तिमाई निकाह सम्मेलन रविवार 20 अप्रैल 2025 को केजीएन कॉलेज ग्राउंड परिसर मांगरोल रोड़ पर सम्पन्न हुआ। पंचायत के पूर्व सदर डॉक्टर वसीम अहमद शाह ने बताया कि सम्मेलन में कुल 6 जोड़ो का निकाह काजियों द्वारा पढ़ाया गया। सम्मेलन में आए मेहमानों के लिए रुकने, खाने व पीने के पानी की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। सम्मेलन में मेहमान के रूप में तशरीफ़ लाए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी व अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी का कमेटी द्वारा इस्तकबाल किया गया। इस दौरान पंचायत के सदर माशूक अली, सेकेट्री शकील अहमद शेखू, खजांची गुलजार शाह, सम्मेलन सदर शफी भाई अल्लारख्खा, सम्मेलन सेकेट्री छुट्टन भाई, खजांची रहीम भाई, सरपरस्त डॉ. हाजी अब्दुल रशीद, अब्दुल शकूर केमिस्ट, मंगू मोहम्मद, हुसैन भाई, हाजी मोहम्मद खालिद, बूंदू चाचा, डॉ. उमर फारूक, फिरोज इलेक्ट्रिशल, खुर्शीद आलम, जाकिर भाई गढ़ वाले, लईक अहमद उर्फ गुड्डू, राशिद अली अल्वी, रईस भाई, एजाज वकार, पप्पू भाई, मास्टर शाहिद हुसैन , जुगनू भाई, नन्हा फ्रूट, वसीम, अकील अहमद आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।