Loading...

न्यू उषा पब्लिक स्कूल की अक्षरा खान ने 95% अंकों के साथ 10वीं बोर्ड में मारी बाज़ी

Jaipur

Follow us

Share

  • स्कूल टॉपर बन रौशन किया नाम

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित न्यू उषा पब्लिक सैकंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परीणाम शानदार रहा विद्यालय की मेधावी छात्रा अक्षरा खान पुत्री इब्राहिम खान ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि जयपुर के शास्त्री नगर भट्टा बस्ती निवासी अक्षरा खान मूलरुप से मनोहरपुर कस्बे के निवासी इस्माईल खान पटवारी की पोती हैं और हाजी गफ्फार खान की नवासी हैं। अक्षरा के पिता का नाम इब्राहिम खान एवं मां का नाम नसीम बानों है अक्षरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, तथा अपने अध्यापकों को दिया अक्षरा खान ने नियमित रूप से कड़ी मेहनत के साथ अध्ययन कर दसवीं परिक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया अक्षरा की सफलता पर साथी विद्यार्थियों, अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ बधाई व शुभकामनाएं दी। अक्षरा ने बोर्ड परीक्षा के शानदार परिणाम का पुरा श्रेय विद्यालय निदेशक रमजान सर और स्कूल स्टाफ को दिया। अक्षरा ने बताया के उनके परिवार के कई सदस्ये न्यू उषा स्कूल के विधार्थी रहे है। विद्यालय के निदेशक रमज़ान खान ने विद्यालय के बोर्ड परीक्षा परिणाम मे पास सभी विधार्थियो और अभिभावकों को बधाई दी। रमज़ान सर ने बताया की विधालय की पहली सीढ़ी अनुशासन है। जिसके फहल्सरूप विद्यालय 45 वर्षो से सफलता का परचम लहरा रहा है और आगे भी इस ही तरह से लेहरता रहेगा। बेहतर परिणाम के लिए के विधालय के सभी स्टाफ समय समय पर मोनेटरिंग करते है। रमज़ान सर ने बताया के इस विद्यालय से निकले कई विधार्थी देश – प्रदेश मे अपनी खिदमत को अंजाम दे रहे है। इस खुशी के अवसर पर विद्यालय सेक्रिट्री सलमान नियाज़ी, विद्यालय प्रधानाध्यापक शब्बीर मोहम्मद व सभी स्टाफ मौजूद रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।