किसानों के हितैषी साबित हो रहे हैं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
- किसानों को ठगने वालों, नकली खाद बीज और कीटनाशक बेचने वालों पर कर रहे हैं ताबड़तोड़ कार्यवाही
एम. खान

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार रात बीकानेर के बीछवाल और अनाज मंडी के सामने व्यापारियों के गोदामों पर छापेमारी की । इस दौरान घटिया किस्म के बायोस्टिकमुलेंट भारी मात्रा में खाद बीज और पेस्टिसाइड के भंडारण की जानकारी मिली। जिले में बड़ी मात्रा में घटिया और नकली खाद बीज पेस्टिसाइड बिकने की सूचना मंत्री के पास थी ।

- राजस्थान में पहली बार हो रही है कार्यवाही-
राजस्थान प्रदेश में अलग-अलग तरीके से किसानों को ठगा जा रहा है । कोई व्यापारी नकली बीज और कीटनाशक बेच रहा है तो कोई नकली खाद बेच रहा है। कहीं-कहीं गोदामों पर भारी मात्रा में खाद बीज का भंडारण हो रहा है तो कहीं पर किसानों को समय पर खाद बीज नहीं मिल रहा है। बेचारा किसान पूरे वर्ष मेहनत करके खेती में मजदूरी निकल पाता है, लेकिन भूखे भेड़िए मुनाफाखोर किसानों की जेबों को ढीली करने पर लगे हैं। प्रदेश में यह किसानों का नसीब ही है जिसके कारण उनको डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जैसा कृषि मंत्री मिला है। प्रदेश के डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एकमात्र ऐसे मंत्री हैं जो किसानों को बेईमानों से बचाने के लिए उनके खिलाफ दिन-रात काम कर रहे हैं। अब तक उन्होंने सैंकड़ों नकली खाद बीज और कीटनाशकों की दुकानों पर कार्रवाई की है। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा वैसे तो स्वयं भी किसान परिवार से हैं और उनके दिल में किसानों के प्रति दर्द है। प्रदेश में दूसरे मंत्री भी किसानों के परिवारों से हैं, लेकिन वे डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का साथ नहीं दे रहे हैं। लेकिन किसान अच्छी तरह समझ रहे हैं कि कृषि मंत्री उनका सच्चा हितैषी है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
