Loading...

आलीसर के ग्राम बागाका बास हस्तेडा के राजस्व ग्राम नोपुरा में प्रशासन रास्ता खुलवाया

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत आलीसर के ग्राम बागा का बास तथा ग्राम पंचायत हस्तेडा के राजस्व ग्राम नोपुरा सहित कई दिनों से ग्राम वासी व ढाणी वासियों को आवाजाही में आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब जयपुर जिला कलेक्टर के द्वारा आमजन के साथ गांव व ढाणियों के निवास कर रहे लोगों को रास्ते की समस्या से निजात दिलाने की मंशा को लेकर 12 नवंबर से कार्य शुरू किया “रास्ता खोलो अभियान” आमजन के लिए राहत बनकर उभर रही है। ऐसे ही पहले भी इस अभियान के तहत “रास्ता खोलो अभियान” में खुल गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत आलीसर के ग्राम बागाका बास, ग्राम पंचायत हस्तेडा के नोपुरा में “रास्ता खोलो अभियान” के तहत प्रशासन कार्यवाही करते हुए रास्ते खोले। इस अवसर पर ग्राम वासियों ने थोड़ा हल्का विरोध भी किया गया। गोविंदगढ़ थाने से मय पुलिस प्रशासन तथा हस्तेडा पुलिस चौकी प्रभारी ए एस आई जगदीश सिंह, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश चौधरी पुलिस कर्मियों ने आपसी समझाइश करके शांतिपूर्ण रास्ता खुलवाया गया । इस दौरान हल्का गिरदावर मथुरा प्रसाद यादव, आलीसर सरपंच प्रभु नारायण यादव, बागा का बास के वार्ड पंच प्रभु दयाल जड़वाल, प्रकाश चन्द शर्मा, छीतरमल बुरा, प्रभु बूरा तथा आलीसर हल्का के पटवारी कमलेश कुमार बाज्या  , पटवारी सुभाष लीलू, पटवारी रामावतार यादव, पूरण मीणा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।