Loading...

जयपुर के मदरसों में राजस्थान दिवस पर खास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर जिले के सभी पंजीकृत मदरसों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निर्देशन में हुए इन आयोजनों में छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण कर राज्य के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही, ‘नो बैग डे’ के तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान धारण कर लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं।

Advertisement

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि जयपुर जिले के सभी मदरसों में राजस्थान दिवस को विशेष रूप से मनाने के निर्देश दिए गए थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सूबे को खुशहाल, स्वच्छ, स्वस्थ, हरित और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की शपथ ली। ‘नो बैग डे’ के दौरान बच्चों ने अपनी रोज की पढ़ाई से अलग कई रचनात्मक काम किए। उन्होंने भाषण, कविता पाठ, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खास बात यह रही कि इस दिन बच्चों को राजस्थानी भाषा और संस्कृति से जुड़ने का मौका मिला। उन्हें राजस्थानी भाषा के शब्द, बोल-चाल के वाक्य और पारंपरिक अभिवादन सिखाए गए। यह पहली बार था जब जयपुर के मदरसों में राजस्थान दिवस इतने बड़े स्तर पर मनाया गया। इसमें बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने राजस्थानी कविताएं और गीत प्रस्तुत किए, लोक नृत्य किए और नाटकों के जरिये राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को दिखाया।

Advertisement
  • मुख्यमंत्री की पहल को समर्थन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस को पूरे हफ्ते मनाने की घोषणा की थी, जिसके तहत यह आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और मदरसों ने मिलकर इसे सफल बनाया। शिक्षकों और छात्रों ने इस आयोजन की तारीफ की और कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम न केवल शिक्षा को रोचक बनाने के लिए मददगार रहा, बल्कि इससे बच्चों में राज्य और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।