Loading...

सांगानेर में आयोजित इफ्तार पार्टी में उमड़ा जन सैलाब

Jaipur

Follow us

Share

  • विधायक अमीन कागजी हुए शामिल

जयपुर/ सांगानेर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर के कोहिनूर सिनेमा के ओनर शाहिद भाई एवं खालिद भाई बरकाती ने रमजान के मुबारक मौके पर हर साल की भांति इस साल भी इफ्तार पार्टी का प्रोग्राम रखा। इस मौके पर चारों तरफ रोजेदारों का हुजूम देखने को मिला इफ्तार पार्टी में अल्लाह की रहमत बरस रही थी। इफ्तार पार्टी में हर साल रोजेदारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस अवसर पर बरकाती परिवार ने सबका इस्तकबाल किया। आखिर में नमाज अदा की गई और देश मे अमन चैन की दुआ मांगी गई। हमारे वतन हिंदुस्तान को दुश्मनों की बुरी नजर से बचाए। हमारा देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें। हमारे देश में हिंदू मुस्लिम भाईचारा बना रहे। इस मौके पर इफ्तार पार्टी में हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं किशनपोल विधायक अमीन कागजी, जावेद कागजी एल पेपर, हाजी नवाब कागजी सागर पेपर, हाजी आरिफ देशवाली, हाजी इम्तियाज भाई, हाजी सलीम भाई, हाजी याकूब भाई, आदि शामिल हुए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।