Loading...

राहुल गांधी बने देश के सबसे ताकतवर नेता

Follow us

Share

संसद में नेता प्रतिपक्ष बनते ही राहुल गांधी की शक्तियां बड़ी। कांग्रेस इस बार करीब 100 सीट जीतकर आई है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में नेता प्रतिपक्ष बने है। 

Advertisement

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। नेहरू गांधी परिवार के सदस्य राहुल गांधी संसद में नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं। संसद में नेता प्रतिपक्ष का पद 10 वर्षों से खाली था। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद देश की किसी पार्टी को कल संसदीय सीटों का 10% जीतकर संसद में आना जरूरी है। कांग्रेस इस बार करीब 100 सीट जीतकर आई है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में नेता प्रतिपक्षबने है। यह वही राहुल गांधी है जिनका पिछले संसदीय कार्यकाल में बोलने से रोक दिया गया था उनका माइक बंद कर दिया गया था। और प्रधानमंत्री मोदी ने चलती संसद में उनका मजाक बनाया था। अब राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है तो मोदी सरकार के विभिन्न निर्णयों में उनकी भूमिका रहेगी। सीबीआई ईडी एवं चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में राहुल गांधी का हस्तक्षेप रहेगा। प्रतिपक्ष का नेता लोकायुक्त कमेटी का अध्यक्ष होता है जो प्रधानमंत्री को नोटिस देकर कमेटी के समक्ष बुला सकता है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष को सरकार के विभिन्न कार्यों में हस्तक्षेप करने का अधिकार होता है। नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री की तरह वेतन भत्ते एवं स्टाफ की सुविधा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है। राहुल गांधी कांग्रेस के ही नेता नहीं है बल्कि वर्तमान में उनका देश का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में राहुल गांधी को कमजोर करने के लिए काफी प्रयास किए थे। मैं उन्हे डराने कोशिश की गई थी। लेकिन राहुल गांधी इतने मेहनती और निडर नेता है कि उन्होंने लुफ्तप्राय  कांग्रेस पार्टी को ही मजबूत नहीं किया बल्कि यह भी दिखाया कि राहुल गांधी को कोई झुटे आरोपो और सरकार को अनुचित दबाव में नहीं लाया जा सकता है। यदि कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी से मेहनत और धैर्य रखना सीखें तो कांग्रेस को देश की सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की असली क्षमता तो देश की संसद और सड़कों पर दिखाई देने वाली है। अब यह माना जा रहा है कि 10 वर्ष से चल रही मोदी सरकार की मनमानी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के होते हुए  नहीं चल सकती है।

Advertisement

 

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।