पैगम्बर हजरत मोहम्मद स.अ.व. के 1500 वे जन्मोत्सव पर पाली में “नबी की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा” सहित कई नारे गूंज उठे
पाली में 1500वां ईद मिलादुन्नबी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जुलूस नाड़ी मोहल्ला से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर लौटकर वहीं समाप्त हुआ। मुस्लिम समाज के सदस्यों और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग किया। मोहल्लों और घरों की सजावट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में पैग़ाम अमन, इंसानियत और गरीबों के हक़ की शिक्षा का दिया गया। Read More
