Loading...

राजस्थान

जोधपुर

जोधपुर की मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी ने 12वीं कला वर्ग में 93.60% अंक प्राप्त करने पर अलवीरा अब्बासी का सम्मान किया। अलवीरा एक चाय विक्रेता की बेटी हैं और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने यह सफलता कड़ी मेहनत से हासिल की। यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक के सहयोग से अलवीरा ने पढ़ाई जारी रखी और अब बीए बीएड कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। सम्मान समारोह में यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों… Read More

लंबे संघर्ष के बाद मिली स्कूटी छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे

चूरू

राजस्थान की कालीबाई भील मेधावी अल्पसंख्यक स्कूटी योजना के तहत लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार चूरू में चयनित छात्राओं को स्कूटी वितरित कर दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता असलम खान दौलत खानी ने बताया कि बार-बार कॉलेज और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद यह सफलता मिली। स्कूटी मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी लौट आई और अब छात्राओं की पढ़ाई में सुविधा मिलेगी।

नये इस्लामी साल के चांद को देखने के लिए दरगाह में उमड़ा जनसैलाब

कपासन

कपासन की प्रख्यात दरगाह हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. पर नए इस्लामी साल 1447 हिजरी के चांद के दीदार के लिए जायरीनों का जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही जायरीन दरगाह पर हाजिरी देने पहुंचे और अहाता-ए-नूर में महफिले मिलाद और कव्वाली की महफिलें सजीं। सांयकाल चिराग बत्ती के समय मुल्क में अमन और सुकून की दुआ मांगी गई। दरगाह कमेटी के अनुसार 25 मोहर्रम सोमवार 21 जुलाई को अलम शरीफ…

default-image

माह मोहर्रम हिजरी सन् का पहला महीना  

jaipur

माह मुहर्रम हिजरी सन् का पहला महीना है, जो मुसलमानों के लिए आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह महीना खुशी और मुबारकबाद से नहीं बल्कि कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके परिवार पर हुए जुल्म और उनकी शहादत की याद से शुरू होता है। मुहर्रम हमें जुल्म के खिलाफ खड़े होने और इंसानियत, शांति व सब्र के रास्ते पर चलने की सीख देता है। मुसलमान इस महीने में…

हज के मुकद्दस सफर से लौटने पर नर्सिंग ऑफिसर शमां बी का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

बारां

हज 2025 की खिदमत के बाद वतन लौटने पर नर्सिंग ऑफिसर शमां बी का जयपुर एयरपोर्ट पर परिवार और परिचितों ने माला पहनाकर और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। शमां बी ने मक्का-मदीना में हाजियों की खिदमत कर भारत सरकार की सेंट्रल हज कमेटी की मेडिकल टीम के साथ सेवाएं दीं। इस मौके पर उनके शौहर पार्षद असगर अली, हाजी अब्दुल हमीद, डॉ. रफीक अहमद, डॉ. रईस अहमद समेत…

29वें भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान जिंक को 6 पुरस्कार

 उदयपुर

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को 29वें भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 6 पुरस्कार प्राप्त हुए। यह लगातार 10वां वर्ष है जब राजस्थान सरकार ने शिक्षा में बदलाव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कंपनी को सम्मानित किया है। कंपनी ने अब तक शिक्षा क्षेत्र में 430 करोड़ रुपये से अधिक निवेश कर 2 लाख से अधिक ग्रामीण और आदिवासी बच्चों को लाभान्वित किया…

default-image

6 जुलाई को हजरत ईमाम हुसैन की याद में निकाला जाएगा ताजिए का जुलूस

बारां

बारां में इस्लामी नए साल के पहले महीने मोहर्रम की 10 तारीख, 6 जुलाई 2025 को हजरत ईमाम हुसैन की याद में ताजिए का जुलूस निकाला जाएगा। कारीगर इन दिनों ताजिए तैयार कर रहे हैं। मोहर्रम की 9 तारीख यानी 5 जुलाई की रात को ताजिए अपने-अपने इमामबाड़ों में लगाए जाएंगे और छबीले व खिचड़ा अकीदतमंदों में बांटा जाएगा। 6 जुलाई को ताजिए निर्धारित मार्ग से निकल कर शाम को…

चांद दिखने पर इस्लामी साल शुरु, 1500 साला मिलादुन्नबी का इस्तकबाल

मोहर्रम का चांद दिखने पर इस्लामी साल की शुरुआत के साथ 1500 साला मिलादुन्नबी का इस्तकबाल कोटा में दरगाह अहमद अली शाह बाबा पर मौलाना फज्ले हक की सरपरस्ती में किया गया। उलमा, इमामों और मीलाद काउंसिल के पदाधिकारियों ने शिरकत कर मुबारकबाद दी। बताया गया कि 5 सितम्बर 2025 को इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के विसाल को 1500 साल पूरे होंगे। इस अवसर पर आलमी…

ईदगाह कमेटी अंता द्वारा दीनी कंपटीशन अवार्ड एवं गाइडेंस प्रोगाम संपन्न 

अंता

ईदगाह कमेटी अंता द्वारा दीनी कंपटीशन परीक्षा का रिजल्ट और गाइडेंस प्रोग्राम आयोजित। 160 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, अवार्ड वितरण कर हौसला अफजाई की गई। इस्लामी और दुनियावी शिक्षा के महत्व पर अतिथियों ने मार्गदर्शन दिया।

default-image

तहफ्फुज-ए-नामूसे रिसालत कॉन्फ्रेंस संपन्न

बारां

बारां। इस्लामी नए साल के मौके पर अंजुमन चौराहे पर तहफ्फुज-ए-नामूसे रिसालत कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों मर्द और ख्वातीनों ने शिरकत की। प्रोग्राम की शुरुआत कुरान की तिलावत और नात-ए-पाक से हुई। मौलाना सलमान ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वालों पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मौलाना समीर रजा, मौलाना अख्तर नदवी, नाजिया कौसर, मौलाना इम्तियाज और आबिद हुसैन अंसारी…

1 75 76 77 78 79 252