Loading...

राजस्थान

सांचौर

भारत सरकार ने जैसलमेर-बाड़मेर-सांचौर-भाभर रेल परियोजना के लिए डीपीआर और अंतिम सर्वेक्षण हेतु 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। लंबे समय से लंबित यह रेल प्रोजेक्ट पश्चिमी राजस्थान को गुजरात और दक्षिण भारत से जोड़ने वाला वैकल्पिक, तेज मार्ग बनेगा। रेल मंत्रालय ने 380 किमी लंबी प्रस्तावित रेल लाइन के लिए 9.50 करोड़ और जैसलमेर के सोनू से रामगढ़ तक 20 किमी कनेक्टिविटी के लिए 50 लाख रुपये मंजूर… Read More

मनिहार समाज का छात्रावास सीकर शहर में शुरू

Jaipur

सीकर में मनिहार समाज का छात्रावास शुरू हो चुका है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। समाज अध्यक्ष आई.डी. खान के नेतृत्व में इस प्रोजेक्ट को एक वर्ष में तैयार किया गया। छात्रावास में भोजन, पानी और अध्ययन के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है।

खैलदार समाज हॉस्टल एजुकेशन मुहिम की मीटिंग में नई कमेटी का गठन

Jaipur

29 जून 2025 को जयपुर में हुई खैलदार समाज हॉस्टल एजुकेशन मुहिम की अहम बैठक में समाज के शिक्षा मिशन को मज़बूती देने के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। हाजी अब्दुल गफ्फार मिर्जा को अध्यक्ष बनाया गया जबकि अन्य ज़िम्मेदारियों के लिए योग्य प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई।

default-image

सुकेत थाना अधिकारी छोटू लाल जी से शिष्टाचार मुलाकात

सुकेत

नगर पालिका सुकेत के थाना अधिकारी छोटू लाल जी को उनके जन्मदिन पर डॉक्टर तोहिद ने घर जाकर माला पहनाई और दीर्घायु होने की दुआ दी। इस दौरान शिष्टाचार पूर्वक बातचीत भी हुई।

डॉ. मेधा माथुर को गीतांजली विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई

उदयपुर

गीतांजली मेडिकल कॉलेज, उदयपुर की प्रोफेसर डॉ. मेधा माथुर को गीतांजली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि मिली। उन्होंने “असेसमेंट ऑफ स्पिरिचुअल डायमेंशन इन हेल्थ” विषय पर स्वास्थ्य कर्मियों के बीच शोध कार्य किया।

दिलावर से छात्रा ने द्वेषता के कारण फेल करने की शिकायत की

सुकेत/मोड़क

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मोड़क गांव और आसपास की 11 जगहों पर मोहल्ला बैठक कर जनता की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने मेघवाल बस्ती में महिलाओं के लिए सामूहिक स्नानागार और सार्वजनिक सामुदायिक भवन के लिए 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान छात्रा ने शिकायत की कि शिक्षिका सविता मीणा ने द्वेषता से उसे फेल कर दिया। मंत्री ने जांच कर सही पाते ही शिक्षिका को मौके पर…

default-image

मोहर्रम के जुलूस में एक ही समुदाय के युवाओं में झगड़ा होने से एक की मौत हो गई

चूरू

चूरू में मोहर्रम के जुलूस के दौरान भाई जी चौक सब्जी मंडी पर एक ही समुदाय के युवाओं में झगड़ा हो गया। झगड़े में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब ताजियों को नेताओं द्वारा सम्मानित किया जा रहा था। घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शहर में दहशत का माहौल है, पुलिस ने…

अच्छे नंबरों से पास होने पर विद्यार्थियों को अखिलेश मेडतवाल ने सम्मानित किया

रामगंजमंडी

रामगंजमंडी के हीराभाई परिख राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में SDMC बैठक में चेयरमैन अखिलेश मेड़तवाल ने टॉपर बेटियों को सम्मानित किया। विज्ञान में चेतना राठौड़ (97.80%), कला में वर्षा (91.60%), वाणिज्य में धरा जैन (89%) को सम्मान मिला। विद्यालय में अतिथि शिक्षक रखने की स्वीकृति भी मिली।

अकीदत और मातमी माहौल के साथ निकले मोहर्रम का जुलूस

पाली

पाली में रविवार को मुस्लिम समाज ने मोहर्रम का जुलूस अकीदत और मातमी माहौल में निकाला। ढोल-नगाड़ों और मातमी धुनों के साथ ताजिए निकाले गए और मस्जिदों में नमाज, तकरीर और कुरान तिलावत कर शहीदाने कर्बला को याद किया गया। अखाड़ों ने तलवारबाजी, डंडा पट्टा और शमशीर के करतब दिखाए। रास्ते में हिन्दू-मुस्लिम सभी ने जुलूस का सम्मान किया और मोहर्रम पर फूल, माला व नजराना पेश कर दुआ मांगी।…

default-image

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी की सिक्किम के राज्यपाल से भेंट

Jaipur

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जयपुर में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पुष्पगुच्छ व पुस्तक ‘हिंदू विजय-युग प्रवर्तक’ भेंट की, जबकि राज्यपाल ने ‘राजभवन सिक्किम’ ग्रंथ भेंट किया।

1 69 70 71 72 73 252