सांचौर जिला बहाल करने की मांग को लेकर धरना 240 वें दिन भी जारी
सांचौर जिला बहाली की मांग को लेकर जारी धरना 240वें दिन में प्रवेश कर गया है। प्रतिदिन अलग-अलग ग्राम पंचायतों से ग्रामीण इसमें शामिल होकर समर्थन दे रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सांचौर जिला सभी मानकों पर खरा उतरता है और सरकार द्वारा इसका निरस्तीकरण जनभावनाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने राज्य सरकार से सांचौर जिला बहाल करने की मांग दोहराई। Read More
