Loading...

राजस्थान

सांगानेर

राजस्थान सरकार ने धार्मिक आयोजनों पर बूचड़खाने व मांस-अंडे की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। लेकिन शराब की दुकानों को खुला रखने से सरकार की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं। गरीबों की रोज़ी पर चोट और अमीरों के कारोबार को राहत देने वाला यह फैसला धार्मिक भावनाओं का सम्मान या सिर्फ राजनीति है – यही बहस का मुद्दा बन गया है। Read More

करीरी में उमडा हजारों भक्तों का जनसलाब 

मनोहरपूर

करीरी ग्राम पंचायत के शनिदेव मंदिर में रविवार को बड़ पीपली बालाजी धाम झोटवाड़ा के महंत परमेंद्रनाथ महाराज की गद्दी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में लगभग 50 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में अखंड रामधुनी, धार्मिक प्रवचन और झांकी सजाई गई। कई बड़े संत-महात्मा और शाहपुरा राजपरिवार की सदस्य रानी भुवनेश्वरी कुमारी भी मौजूद रहीं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया।

राठौड़ ने केंद्र के EWS प्रावधान को अधूरा बताते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर ईडब्ल्यूएस सरलीकरण की मांग रखी

जयपुर

पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार के EWS आरक्षण प्रावधानों को जटिल और अधूरा बताया। उन्होंने राजस्थान मॉडल की तर्ज पर केवल आय सीमा आधारित सरलीकरण की मांग की। राठौड़ ने कहा कि कठोर शर्तों के कारण कृषक वर्ग और महिलाएं वंचित हो रही हैं। राजस्थान में 2019 से लागू सरल नियमों ने हजारों परिवारों को फायदा पहुंचाया है। यदि मांगें नहीं…

default-image

गीतकार नहीं है

jaipur

फ़ज़लुर्रहमान की शायरी गीतकार नहीं है रिश्तों के टूटते जज़्बात, मोहब्बत की कमज़ोर पड़ती लौ और इंसान की बदलती शख्सियत को उजागर करती है। इसमें दर्द, तन्हाई और भरोसे की कमी को बेहद शायराना अंदाज़ में बयां किया गया है।

थाना इंचार्ज मुनीन्द्र सिंह के मुरीद हुए जयपुर कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ, पत्र लिखकर की प्रशंसा

जयपुर

सांगानेर थाना मालपुरा गेट के इंचार्ज मुनीन्द्र सिंह ने जामडोली हत्या प्रकरण के बाद तनावपूर्ण माहौल को सूझबूझ और साहस से संभालकर कानून व्यवस्था कायम रखी। उनके इस साहसिक निर्णय और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने पत्र लिखकर उन्हें सम्मानित किया। जनता उन्हें प्यार से "सिंघम" कहकर पुकारती है।

जयपुर को मॉडल नगर बनाने का संकल्प,लेकिन स्ट्रीट वेंडर्स की नहीं है कोई परवाह

सांगानेर

नगर निगम जयपुर ग्रेटर की टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं पर चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने बताया कि अब तक किसी भी वेंडर को निगम से लाइसेंस नहीं मिला है, सिर्फ पहचान पत्र दिए गए हैं। सुरक्षित वेंडिंग जोन और उचित अधिकार न मिलने से गरीब वेंडर्स शोषण का शिकार हो रहे हैं। साथ ही अतिक्रमण और नियमों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की मांग…

default-image

दारुल कुजा आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गंगापुर सिटी ऐलान गाएव मफ्कूदुल खबरी

सवाई माधोपुर

गंगापुर सिटी दारुल कुज़ा में परवीन बानो ने पति रईस खान के खिलाफ नान-नफ़्का न देने और तीन साल से ग़ायब रहने पर फ़स्ख-ए-निकाह की अर्जी दी है। अदालत ने रईस खान को 18 सितम्बर 2025 को गवाहों व सुबूतों के साथ पेश होने का नोटिस जारी किया है।

भोपजी में श्री बढ़ पिपली बालाजी धाम पर महाराज प्रमेंद्र नाथ जी का भव्य स्वागत किया

चौमूं

इटावा-भोपजी में श्री बढ़ पिपली बालाजी धाम जयपुर के महाराज परमेंद्र नाथ जी का स्थानीय ग्रामीणों और श्री जमवाय माता फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा साफा, माला और शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। महाराज ने घोषणा की कि 31 अगस्त को शनि मंदिर करीरी में गदी लगाई जाएगी, जिसमें केवल नारियल चढ़ाने से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को…

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर राजस्थान जिला स्तरीय समृद्धि कार्यक्रम 2025-26

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में आयोजित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जिला स्तरीय समृद्धि कार्यक्रम 2025-26 में अध्यापक मोहम्मद नासिर ने सौर मंडल व ग्रहण की जानकारी 3D मैग्नेट मॉडल से प्रदर्शित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

default-image

राधा जन्मोत्सव पर सांगानेर में शोभा यात्रा का हुआ आयोजन

सांगानेर

सांगानेर में श्री हित समाज मंडल द्वारा राधा जन्मोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बैंड-बाजे, ऊंट-घोड़े और पालकी शामिल रहे। सांगा बाबा सर्कल सहित विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने भव्य स्वागत किया। मनफूल बैंड और जिया बैंड की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती हुई और समाजसेवियों व मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

1 28 29 30 31 32 252