Loading...

राजस्थान

पाली

default-image

28 सितंबर को सुमेरपुर में विजियराजे सिंधिया टाऊन हॉल में चहारम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को देशवाली शेख बिरादरी युवा इंतेजामिया विकास समिति गोड़वाड़ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। Read More

इंसानियत एकता सेवा समिति की वार्षिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

चूरू

चूरू के नई सड़क स्थित इंसानियत एकता सेवा समिति की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी वर्ष के करियर गाइडेंस प्रोग्राम और वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। साथ ही समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में वरिष्ठ सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे।

‌ ‌ राणासर ग्राम वासियों द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की गाड़ी रवाना की गई

चूरू

चूरू के राणासर गांव के निवासियों ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री की पिकअप भेजी। इसमें रोजमर्रा का सामान जैसे कपड़े, कम्बल, चप्पल, दवाइयाँ, आटा, टावल और पशु चारा शामिल था। पिकअप शाम की नमाज के बाद रवाना की गई और गांव के कई लोग इसे देखकर मौजूद रहे।

default-image

शायर इदरीश राज खत्री अध्यक्ष बने मंसूर अकादमी का हुआ गठन

चूरू

चूरू में मशहूर शायर मंसूर चूरूवी की स्मृति में मंसूर अकादमी का गठन किया गया। वरिष्ठ शायर इदरीश राज खत्री को अध्यक्ष और अब्दुल मन्नान को सचिव चुना गया, जो क्षेत्र में साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।

शाही इमाम मुख्य चीफ काजी मोहम्मद अली के 50 साल की सेवा के बाद रिटायरमेंट पर कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं

लाडनूं (रॉयल पत्रिका)। उपखंड शहरी क्षेत्र लाडनूं के शाही इमाम मुख्य चीफ शहर काजी मौलाना सैयद मोहम्मद अली अशरफी साहब... Read more

राजस्थान कायमखानी महासभा की ओर से छात्रावास में भामाशाह सम्मान समारोह 20 सितंबर को होगा

चूरू

राजस्थान कायमखानी महासभा, चुरू जिला इकाई की ओर से 20 सितंबर 2025 को चुरू कायमखानी छात्रावास में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में जिले भर से आए भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। महासभा के पदाधिकारी और छात्रावास कमेटी ने तैयारियों का निरीक्षण किया और आयोजन की सफलता के लिए हौसला अफजाई की।

default-image

हज़रत शहीद पीर दुलेशाह बाबा र.अ.के उर्स चोटिला मेला में शिरकत के लिए सांसद इमरान मसूद को दिया निमंत्रण

पाली

पाली के विधायक भीमराज भाटी और सदर नेता अमजद अली रंगरेज ने दिल्ली में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को हज़रत शहीद पीर दुलेशाह बाबा र.अ. के उर्स के अवसर पर आयोजित चोटिला मेला में शिरकत का निमंत्रण दिया। सांसद ने इंशाअल्लाह मेले में शामिल होने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर जिशान अली रंगरेज, सद्दाम हुसैन और अनवर मोयल भी मौजूद रहे।

69वीं जिला स्तरीय विद्यालय वूशु एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य उद्घाटन झूपेलाव में हुआ

सोजत

ग्राम झूपेलाव में 69वीं जिला स्तरीय विद्यालय वूशु एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे थे। जिले के 242 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

“सिविल सेवा अंतरजिला बास्केटबॉल, वॉलीबॉल प्रतियोगिता- विजेता टीमें सेमीफाइनल में पहुंची”

पाली

राजस्थान राज्य अंतरजिला 10वीं सिविल सेवा बास्केटबॉल पुरुष एवं 9वीं सिविल सेवा वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पाली में सम्पन्न हुए। बास्केटबॉल में पाली ने जैसलमेर को हराया। गंगानगर वर्सेज बीकानेर में बीकानेर विजेता, हनुमानगढ़ वर्सेज चुरू में हनुमानगढ़ विजेता, भीलवाड़ा वर्सेज बाड़मेर में बाड़मेर विजेता रही। वॉलीबॉल में डीडवाना कुचामन, उदयपुर और ब्यावर विजेता बनी।

default-image

खैरवा मारवाड़ जंक्शन रोड पर भरा पानी

पाली

पाली (रॉयल पत्रिका)। खैरवा मारवाड़ जंक्शन रोड पर पुलिया निर्माण में छोटे पाइप डालने के कारण बरसात में पानी भर गया है। पानी कब्रिस्तान की दीवार और खेतों तक पहुंच गया है। राहगीरों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वजीर खान कायमखानी ने प्रशासन से तुरंत सुधार की मांग की है।

1 12 13 14 15 16 252