Loading...

झालावाड़

झालावाड़

झालावाड़ की बजरंग नगर कॉलोनी में कई वर्षों से सड़क निर्माण का इंतजार है। खराब सड़कें बारिश में कीचड़ व बीमारी फैलने का कारण बन रही हैं। कॉलोनी के निवासियों ने प्रशासन से बार-बार संपर्क किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा। वे जल्द से जल्द पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं ताकि जीवन सरल और सुरक्षित बन सके। Read More

बिशनखेड़ा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की जांच की मांग

झालावाड़

झालावाड़ ज़िले के बिशनखेड़ा गांव में हाल ही में बनी राजकीय प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। पूर्व छात्र संघ महासचिव रणजीत सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे बाउंड्री और कक्ष क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से जांच कर ठेकेदार पर सख़्त कार्यवाही की मांग की है।

मनोहरथाना पीपलोदी विद्यालय हादसा मासूम बच्चों की मौतों का जिम्मेदार कौन

झालावाड़

झालावाड़ ज़िले के मनोहरथाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में भारी बारिश के चलते एक जर्जर स्कूल भवन की छत गिरने से 7 मासूम छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 21 घायल हुए हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने संवेदना जताई। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घायल बच्चों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता नरेश मीणा…

default-image

लापरवाही बनी बच्चों की मौत का कारण

झालावाड़

झालावाड़ के एक सरकारी स्कूल में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर पूर्व मंत्री और कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया और कहा कि जब बच्चों ने पहले ही छत से कंकड़ गिरने की सूचना दी थी, तो स्कूल खाली क्यों नहीं करवाया गया। धारीवाल ने यह सवाल भी उठाया कि जब सरकार 200 करोड़ रुपये खर्च कर जर्जर स्कूलों…

अमित कुमार होंगे झालावाड़ के नए जिला पुलिस अधीक्षक

झालावाड़

अमित कुमार को झालावाड़ का नया जिला पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके आने से जिले में कानून व्यवस्था मजबूत होने और अपराध नियंत्रण में सुधार की उम्मीद है। तीन साल बाद पूर्व एसपी ऋचा तोमर का तबादला कर दिया गया है।

महिलाओं के हक के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में मिलूंगी – वर्षा शर्मा

झालावाड़

झालरापाटन में महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा का नगर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक और सम्मान के लिए वह हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेंगी और संगठन में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय महिलाओं को प्राथमिकता देकर जिला महिला कांग्रेस को मजबूत करेंगी। उन्होंने सभी कांग्रेस साथियों का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाकर जीत…

default-image

ग्राम पंचायत आमेटा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

झालावाड़

झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत आमेटा में शमशान भूमि पर बनाई गई दीवार घटिया निर्माण के कारण कुछ ही दिनों में टूट गई। इस मामले में क्षेत्र की नेता कोमल मीणा ने सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार व मिलीभगत के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हुआ, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन से…

झालावाड़ जिले में या अली या हुसैन की मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए

झालावाड़

झालावाड़ सहित अकलेरा, डग, खानपुर में मोहर्रम की याद में या अली या हुसैन की सदाओं के बीच 45 से अधिक ताजिए निकाले गए। हुसैनी सोसाइटी की ओर से अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब दिखाए गए, शरबत और तबर्रुक तक्सीम हुआ। चूड़ी वालों की मस्जिद में रोज़ेदारों के लिए इफ्तार का इंतजाम किया गया। पुलिस की निगरानी में ताजिए मल मोहल्ला से कर्बला तक रवाना हुए और रात में नदी पर…

राजस्थान में गरीबों की नहीं हो रही सुनवाई

झालावाड़

भारतीय समाज सेवा संस्था के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान वारसी ने कहा कि राजस्थान में गरीबों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और दिव्यांगों की सुनवाई नहीं हो रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए गरीबों को विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और कई जगह दलाल सक्रिय हैं। भू माफिया और प्रभावशाली लोग गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। वारसी ने कहा…

default-image

भारतीय समाज सेवा संस्था के राजस्थान प्रदेश सह संयोजक बने करतार सिंह

झालावाड़

भारतीय समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव ने 21 जून 2025 को करतार सिंह को राजस्थान प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान वारसी ने जानकारी दी कि संस्था प्रदेशभर में गरीब, अनाथ, दिव्यांग, श्रमिक व महिलाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए करतार सिंह को यह नई ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

1 2 3 4 9