Loading...

चुरू

चूरू

चूरू पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में अपराध नियंत्रण, नए आपराधिक कानून 2023 के क्रियान्वयन, सीसीटीएनएस पर अपडेट, मालखाना निस्तारण व अभियुक्तों पर सख्त कार्यवाही को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में कोटपा कानून के तहत नशामुक्त अभियान चलाने और तम्बाकू मुक्त स्कूल व गाँव बनाने पर भी जोर दिया गया। Read More

जामिया अरबिया इस्लामिया दारुल उलूम मे स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने विभिन्न ‌कार्यक्रम प्रस्तुत किये

चूरू

चूरू जिले के जामिया अरबिया इस्लामिया दारुल उलूम में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मुमताज अली कुरैशी और बाबु खान ने झंडारोहण किया। इस मौके पर बच्चों ने परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और नाते पेश कीं। विशिष्ट अतिथियों ने आज़ादी की अहमियत पर रोशनी डाली। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती इरशाद कासमी और प्रधानाध्यापक आवेश कुरैशी ने किया।

जाहरवीर गोगाजी महाराज के मेले में लगा आस्था का मेला

चूरू

चूरू जिला मुख्यालय पर जाहरवीर गोगाजी महाराज के मेले में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने विभिन्न अखाड़ों के भक्तों का स्वागत कर लोक देवताओं की मान्यता और सांप्रदायिक सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डाला। भक्तों का रुपयों की माला, साफा और मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया।

default-image

साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे की मिशाल बनी हरपालसर की शिव गौशाला

चूरू

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के पैतृक गांव हरपालसर की शिव गौशाला साम्प्रदायिक सौहार्द और गंगा जमूनी तहजीब की मिसाल बनी है। उन्होंने इस गौशाला को 11 लाख रुपये का अनुदान दिया, जिससे विभिन्न निर्माण और विकास कार्य संभव होंगे। कालूसर ग्राम के कायमखानी समाज ने भी सहयोग राशि प्रदान की। राजेन्द्र राठौड़ ने गौमाता की धार्मिक और आर्थिक महत्ता पर बल दिया और प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं के विकास…

चूरू में चिकित्सा शिविर का आयोजन

चूरू

चूरू के राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में रविवार को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में दृष्टि, दांत, पोषण, त्वचा और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। जिन छात्रों में स्वास्थ्य समस्याएं मिलीं, उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ दी गईं और पांच गंभीर मरीजों को आगे उपचार के लिए रेफर किया गया। प्रधानाचार्य नियाज़ मोहम्मद ने इस पहल की सराहना की…

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कामयखानी छात्रावास में बैठक हुई

चुरू

चुरू के कायमखानी छात्रावास में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहन कार्यक्रम की तैयारियों के लिए राजस्थान कायमखानी महासभा और छात्रावास कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। सुबह 9 बजे झंडा रोहन किया जाएगा, जिसमें समुदाय के कई जिम्मेदार लोग शामिल होंगे।

default-image

19वाँ ओपन माइक सेमिनार आयोजित

चूरू

चूरू के अंसारी वाटिका में हजरत मुहम्मद मुस्तफा (सल्ल) की जीवनी विषय पर 19वाँ ओपन माइक सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन तिलावत से हुई। जिला अध्यक्ष हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी ने नबी के जीवन के प्रेरक पहलुओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथियों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने और शिक्षा की अहमियत पर विचार रखे। कार्यक्रम में कविताएँ पढ़ी गईं और कौमी एकता का संदेश भी दिया गया।…

ग्राम घाघु में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

चूरू

चूरू के नजदीक ग्राम घांघू में खान क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मजीद खान राणासर ने गेंद खेलकर उद्घाटन किया। इस टूर्नामेंट में लगभग 20 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। पहला मैच लाखाऊ और बिसाऊ के बीच खेला गया, जिसमें लाखाऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। आयोजन में हारून खान, मोसिन खान, इमरान खान सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

अरशद खान को एन एस ए अवार्ड मिलने पर किया स्वागत

चूरू

चूरू के उसमानाबाद कॉलोनी स्थित नवज्ञान ज्योति सी.सै. स्कूल के डायरेक्टर अरशद खान को दिल्ली में राजस्थान स्तर पर बेहतरीन स्कूल संचालन के लिए नेशनल स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में स्कूल में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाज के कई लोग और शिक्षाविद मौजूद रहे। वक्ताओं ने इसे संस्थान की बड़ी उपलब्धि बताया और इसे अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणादायक करार दिया।

default-image

इस्लाम खान ने काश्य पदक जीत कर देश को गोरवान्वित किया

चूरू

चूरू जिले के वार्ड नंबर 38 निवासी मोहम्मद इस्लाम खान ने वियतनाम में आयोजित 9वीं एशियन पेनचक बॉक्सिंग चैंपियनशिप (25-30 जुलाई) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 110+ वेट कैटेगरी में कांस्य पदक (काश्य पदक) जीता। भारतीय टीम का नेतृत्व कोच इरफान अज़ीज़ बोटा व प्रेसिडेंट किशोर प्रकाश कर रहे थे। इस उपलब्धि पर इंडियन पेनचेक सिलेट चेयरमेन मुहम्मद इकबाल, राजस्थान सेक्टरी पूरणमल जाट, कोच नरपत सिंह और चूरू अध्यक्ष पारश…

1 2 3 4 5 6 21