प्रभारी सचिव ने किया फसल खराबा और गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण
बारां में जिला प्रभारी सचिव टीकमचंद बोहरा ने अन्ता तहसील के विभिन्न गांवों में फसल खराबा और गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में जाकर सोयाबीन और अन्य खरीफ फसलों की स्थिति देखी और किसानों को राहत का आश्वासन दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गिरदावरी कार्य पारदर्शी और ईमानदारी से किया जाए। Read More
