विभागीय कार्यों व योजनाओं में प्रगति लाये -एडीएम डॉ. सिंह
#AdministrativeReview #GovernmentSchemes Read More
#AdministrativeReview #GovernmentSchemes Read More
पाली में मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति तीसरी बार सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसमें 25 जोड़ो का निकाह मात्र एक रुपए में कराया जाएगा। दुल्हन को कुरान शरीफ, जा-नमाज, अलमारी, बर्तन सेट, कपड़े और इस्लामिक किताबों सहित 21 गिफ्ट आइटम दिए जाएंगे। इस आयोजन में मौलाना सय्यद मुहम्मद कादरी साहब मुख्य अतिथि रहेंगे। समिति के कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
पाली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सलमान मोयल को जिला अध्यक्ष चुना गया। जाकिर हुसैन गौरी उपाध्यक्ष, शाहरुख अली महासचिव, निजाम खान सिंधी सचिव और युसूफ तिलजी वाला कोषाध्यक्ष बने। कार्यकारिणी में कई नए सदस्य शामिल किए गए। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सलमान मोयल ने समाज को साथ लेकर जनहित में काम करने का संकल्प लिया।
पाली में दावते इस्लामी वेलफेयर और गरीब नवाज रिलिफ फाउंडेशन ने 21 सितम्बर को ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया। 1500वें पैगंबर साहब के जन्मदिन पर यह कैंप 170 यूनिट रक्तदान के साथ सफल रहा। पाली विधायक भीमराज भाटी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति, पाली की ओर से 12 अक्टूबर को तीसरी बार सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस बार 25 जोड़ों का निकाह केवल एक रुपए में करवाया जाएगा। अध्यक्ष मेहराज अली चूडिगर ने बताया कि सम्मेलन में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों से मात्र एक रुपए लिया जाएगा। समिति के प्रवक्ता मोहम्मद खालिद कादरी के अनुसार, महंगाई के इस दौर में इस तरह के सामूहिक विवाह अल्पआय वर्ग…
28 सितंबर को सुमेरपुर में विजियराजे सिंधिया टाऊन हॉल में चहारम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को देशवाली शेख बिरादरी युवा इंतेजामिया विकास समिति गोड़वाड़ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
पाली के विधायक भीमराज भाटी और सदर नेता अमजद अली रंगरेज ने दिल्ली में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को हज़रत शहीद पीर दुलेशाह बाबा र.अ. के उर्स के अवसर पर आयोजित चोटिला मेला में शिरकत का निमंत्रण दिया। सांसद ने इंशाअल्लाह मेले में शामिल होने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर जिशान अली रंगरेज, सद्दाम हुसैन और अनवर मोयल भी मौजूद रहे।
राजस्थान राज्य अंतरजिला 10वीं सिविल सेवा बास्केटबॉल पुरुष एवं 9वीं सिविल सेवा वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले पाली में सम्पन्न हुए। बास्केटबॉल में पाली ने जैसलमेर को हराया। गंगानगर वर्सेज बीकानेर में बीकानेर विजेता, हनुमानगढ़ वर्सेज चुरू में हनुमानगढ़ विजेता, भीलवाड़ा वर्सेज बाड़मेर में बाड़मेर विजेता रही। वॉलीबॉल में डीडवाना कुचामन, उदयपुर और ब्यावर विजेता बनी।
पाली (रॉयल पत्रिका)। खैरवा मारवाड़ जंक्शन रोड पर पुलिया निर्माण में छोटे पाइप डालने के कारण बरसात में पानी भर गया है। पानी कब्रिस्तान की दीवार और खेतों तक पहुंच गया है। राहगीरों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वजीर खान कायमखानी ने प्रशासन से तुरंत सुधार की मांग की है।
मुस्लिम युवा फाउंडेशन पाली 12 अक्टूबर 2025 को तीसरा आम मुस्लिम समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों के लिए हैदर कॉलोनी बाबा दरगाह परिसर में दूल्हा-दुल्हन के परिजनों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विवाह शगुन और निकाह जोड़े सुपर्द किए गए और निकाह को आसान, समाज में सादगी और कुरीतियों को दूर करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।