Loading...

राज्य

चूरू

चूरू में राजस्थान कायमखानी महासभा और इंसानियत एकता सेवा समिति ने संयुक्त रूप से रेलवे कब्रिस्तान और कायमखानी छात्रावास में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मुंशी खान, जब्बार खान, सलामुद्दीन खान समेत कई समाजसेवी शामिल हुए। अध्यक्ष मुंशी खान ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से महासभा वृक्षारोपण कर रही है और “हरियालो राजस्थान” मुहिम के तहत इस बार भी जिम्मेदारी के साथ पेड़ लगाए गए। उन्होंने लोगों से बरसात के… Read More

पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाने जरूरी-‌ प्राचार्य डॉ. एम. एम. पुकार

चूरू

चूरू जिला मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एम. एम. पुकार के नेतृत्व में 400 पौधे लगाए गए। “हरियाला राजस्थान” अभियान के तहत पूर्व में भी 1000 पौधे लगाए गए थे। डॉ. पुकार ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, शिक्षक, नर्सिंग अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे और पौधारोपण में भाग लिया।

हिन्दुस्तान ज़िंक ने देबारी में कचरा संग्रहण के लिए दिए ईवी वाहन

 उदयपुर

हिन्दुस्तान ज़िंक ने देबारी में बिछड़ी और ज़िंक स्मेल्टर ग्राम पंचायतों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन सौंपे हैं, जिससे घर-घर कचरा संग्रहण को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास में योगदान के तहत की गई है। इससे लगभग 3 हजार परिवार लाभान्वित होंगे और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया, जो स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने…

default-image

जल भराव की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नगर परिषद को दिया ज्ञापन

चूरू

चूरू में शहर के मुख्य स्थानों पर जल भराव की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में नागरिकों ने नगर परिषद के बाहर थाली बजाकर और नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। राजकीय जिला अस्पताल, लोहिया कॉलेज, नेत्र अस्पताल, तकिया ताजुशाह, इंद्रा कॉलोनी और अन्य इलाकों में जल भराव से परेशान जनता ने जल्द समाधान की मांग करते हुए नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। समाधान नहीं…

21 जुलाई को अदा की जाएगी झंडा चढ़ाने की रस्म

कपासन

कपासन में हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. के जन्मोत्सव (25 मोहर्रम) पर 21 जुलाई, सोमवार को झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। इसी के साथ 84वें उर्स की चहल-पहल शुरू हो जाएगी। दरगाह वक्फ कमेटी के अनुसार असर की नमाज के बाद आस्ताना-ए-आलिया और बुलंद दरवाजा पर अलम शरीफ चढ़ाया जाएगा। सोमवार सुबह 11 बजे दीवाना शाह विद्यालय के छात्र/छात्राएं हम्द, नात और तकरीर पेश करेंगे। बाबा हुजूर का…

चूरू की वर्णिका तिवारी ने फहराया परचम

चूरू

चूरू की 9वीं कक्षा की छात्रा वर्णिका तिवारी ने पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित 54वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की 10 मीटर पीप साइट राइफल (U-14 गर्ल्स) श्रेणी में रजत पदक जीतकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया। जयपुर की हिमानी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, और दोनों के प्रदर्शन से जयपुर रीजन ने शूटिंग चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती। अब दोनों का चयन SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए…

default-image

इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में किया पौधारोपण ‌एक पेड़ अवश्य लगाएं- अब्बास खान राणा

चूरू

इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चूरू में मुस्लिम राजपूत महासभा प्रदेशाध्यक्ष अब्बास खान मोयल राणा व संस्थान निदेशक अख्तर खान रूकनखानी के नेतृत्व में छात्रों ने पौधारोपण कर “हरियालो राजस्थान” का संदेश दिया। अब्बास खान राणा ने पर्यावरण शुद्ध रखने और प्राकृतिक वायु फिल्टर के रूप में पेड़ों के महत्व को बताया। निदेशक अख्तर खान ने पेड़ों को धरती के फेफड़े बताते हुए उनके संरक्षण पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर…

इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी, चूरू का बहु-प्रतीक्षित सम्मान समारोह 27 जुलाई को आयोजन

चूरू

इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी, चूरू की आम बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई 2025 को जयपुर रोड स्थित मदरसा दारुल उलूम चूरू में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 110 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। बच्चों और अभिभावकों को पहले ही सूचित किया जाएगा ताकि वे समय पर…

पंचायत शाह समाज की इज्तिमाई निकाह सम्मेलन कमेटी ने सौंपा आमद खर्च का ब्यौरा 

बारां

बारां में पंचायत शाह समाज की इज्तिमाई निकाह सम्मेलन कमेटी ने 2025 में हुए सम्मेलन का आमद-खर्च का पूरा हिसाब पंचायत सदर और पदाधिकारियों को सौंप दिया। पिछले बचे हुए पैसे और जमात खाने की आमद का ब्यौरा भी पेश किया गया। इसके साथ ही समाज भलाई के नए कार्य करने की योजना भी बनाई गई। इस दौरान कई पदाधिकारी मौजूद रहे। में पंचायत शाह समाज की इज्तिमाई निकाह सम्मेलन…

default-image

सखी क्लब ने गोद लिए अपना घर के वृद्वजनों को बारिश से बचाव के लिए बांटी छतरियां

बारां

बारां के सखी क्लब ने सावन में अपना घर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए छतरियां वितरित की ताकि वे बरसात में भीगने से बच सकें। क्लब अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया ने बताया कि आश्रम को गोद लेकर सभी वृद्धजनों की सेवा का संकल्प लिया गया है। क्लब की इस पहल से बरसात के मौसम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान क्लब सदस्य प्रेरणा…

1 67 68 69 70 71 277