Loading...

राजनीति

बारां

राजस्थान मुस्लिम फ़ोरम का पाँच सदस्यीय डेलिगेशन 12 सितम्बर को बारां पहुँचा और जिले के पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर से मुलाक़ात की। बैठक में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मज़बूत करने पर चर्चा हुई। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि निर्दोष लोगों पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा और अमन-चैन बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतिनिधिमंडल ने इस रुख़ का स्वागत किया और सामुदायिक सहयोग से सौहार्द कायम रखने… Read More

मामले में निष्पक्ष जांच व निर्दोषों को परेशान नहीं करने को लेकर एसडीपीआई ने आयोजित की प्रेस वार्ता

बारां

बारां में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) की प्रदेश कमेटी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि हालिया घटना में प्रशासन ने प्रस्तावित मार्ग से अलग रास्ते से पथ संचलन निकाल कर विवाद खड़ा किया। इसमें निर्दोष मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुकदमों में फंसाया जा रहा है। एसडीपीआई ने ज़िला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और निर्दोषों को परेशान न किया जाए।

अमेरिका अब भरोसे वाला देश नहीं रहा!

Jaipur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका पर भरोसा कम करते हुए रूस और चीन के साथ रिश्तों को मज़बूत करना शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और ब्लैकमेलिंग वाली नीति ने भारत समेत कई देशों को परेशान कर रखा है। कतर के साथ सुरक्षा समझौते के बावजूद अमेरिका ने इजरायल के हमले पर कोई जवाब नहीं दिया। इस घटना ने अमेरिका की छवि को और कमजोर किया…

default-image

सुप्रीम कोर्ट बोला – पूरे देश को साफ हवा का हक

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर सुनवाई के दौरान कहा कि साफ हवा में सांस लेना हर भारतीय नागरिक का मौलिक अधिकार है। अदालत ने सवाल उठाया कि अगर दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन लगाया जा सकता है, तो देश के बाकी हिस्सों को क्यों इससे वंचित रखा जाए। कोर्ट ने साफ किया कि पर्यावरण संरक्षण की नीतियां केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं हो सकतीं। वहीं व्यापारियों ने दलील दी…

सीपी राधाकृष्णन ने ली भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ

नई दिल्ली

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक रहेगा। 9 सितंबर को हुए चुनाव में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेता मौजूद रहे। राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति…

चुनाव आयोग की राज्य अधिकारियों के साथ अहम बैठक

नई दिल्ली

दिल्ली में चुनाव आयोग और राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की बैठक में वोटर्स वेरिफिकेशन (SIR) पर गहन चर्चा हुई। बैठक में बिहार मॉडल को पूरे देश में लागू करने का प्रस्ताव रखा गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधार कार्ड को मतदाता पहचान के 12वें दस्तावेज़ के रूप में शामिल किया गया है। आयोग का लक्ष्य है कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को पूरी…

default-image

सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 452 वोटों से हराया। इस बार क्रॉस वोटिंग ने विपक्षी गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए। तमिलनाडु से आने वाले राधाकृष्णन लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक सफर के बाद देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद तक पहुंचे हैं। यह जीत भाजपा और एनडीए के लिए बड़ी रणनीतिक उपलब्धि…

पंजाब बाढ़ राहत : पीएम मोदी ने की 1,600 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹1,600 करोड़ और हिमाचल प्रदेश के लिए ₹1,500 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की। अनाथ बच्चों को PM CARES योजना से सहयोग मिलेगा, जबकि किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए विशेष पैकेज शुरू होगा।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कोलकाता में हाई-टेक ईवी टेस्टिंग सुविधा का बुधवार को करेंगे उद्घाटन 

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोलकाता के अलीपुर क्षेत्रीय प्रयोगशाला में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) टेस्टिंग सुविधा का वर्चुअली उद्घाटन किया। यह लैब ईवी बैटरियों और घटकों की सुरक्षा, ड्यूरेबिलिटी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परीक्षण करेगी। सुविधा राष्ट्रीय स्तर पर ईवी क्वालिटी आश्वासन का मानक बनेगी, जिससे निर्माताओं को उत्पाद की विश्वसनीयता और सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे ईवी उपयोगकर्ताओं का विश्वास मजबूत होगा और भारत की ग्रीन…

default-image

एयर इंडिया और इंडिगो ने नेपाल में तनाव बढ़ने पर काठमांडू की उड़ानें कीं रद्द 

नई दिल्ली

नेपाल में जेन जी के विरोध प्रदर्शनों के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-काठमांडू उड़ानें रद्द कर दीं। संसद भवन में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की जबकि पीएम के.पी. शर्मा ओली ने 19 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद इस्तीफा दे दिया। भारत ने नेपाल के हालातों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है।

1 7 8 9 10 11 55