पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री से की बात, कहा- भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की से फोन पर बातचीत कर शांति और स्थिरता के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। उन्होंने हाल ही में हुई हिंसा में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और नेपाल के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी। सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं, जिनका कार्यकाल जेन-जी आंदोलन के बाद शुरू हुआ है। Read More
