पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाने जरूरी- प्राचार्य डॉ. एम. एम. पुकार
चूरू जिला मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एम. एम. पुकार के नेतृत्व में 400 पौधे लगाए गए। “हरियाला राजस्थान” अभियान के तहत पूर्व में भी 1000 पौधे लगाए गए थे। डॉ. पुकार ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, शिक्षक, नर्सिंग अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे और पौधारोपण में भाग लिया। Read More
