Loading...

ताज़ातरीन

जोधपुर

जोधपुर के मामाजी का थान, भाण्डूकलां स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम" सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शौकत अली लोहिया ने की और मुख्य अतिथि भीमाराम पटेल रहे। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण और बदलते जलवायु संकट पर जागरूकता बढ़ाई गई। ग्रामीणों, विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों ने मिलकर पौधे लगाए और इस आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल संचालन और… Read More

कुरान हिफ्ज़ करने वाले बच्चों का भव्य सम्मान समारोह

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा की नूरुन नबी मस्जिद में 26 जुलाई को कुरान हिफ्ज़ करने वाले बच्चों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई और बच्चों को नकद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को इस्लामी और आधुनिक शिक्षा में प्रोत्साहित करना था। आयोजन अंजुमन सेवा समिति और अंजुमन मदरसा कमेटी द्वारा किया गया।

हरियाली तीज के अवसर पर विधायक भाटी ने किया पौधा रोपण

पाली

पाली में हरियाली तीज के मौके पर विधायक भीमराज भाटी ने वन विभाग की घुमटी में पौधा रोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के बराबर होता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल भी करें।

default-image

छात्र-छात्राएं हमेशा अपना लक्ष्य निर्धारित करें- जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा

चूरू

चूरू में इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी द्वारा आयोजित पहले प्रतिभा सम्मान समारोह में अल्पसंख्यक समाज की 115 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पूर्व आईपीएस हबीब खान गोरान ने भी मेहनत व सकारात्मक सोच पर बल दिया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल…

शहर के बरसाती पानी के बहाव क्षेत्र से हटेगा सरकारी अतिक्रमण

पाली

पाली शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने घोषणा की कि रामदेव रोड नाड़ी के बहाव क्षेत्र से सरकारी अतिक्रमण हटाए जाएंगे, जिसमें जीएसएस, सुलभ शौचालय और पुलिस चौकी शामिल हैं। इसके बाद निजी अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। शहर में 1000 सीटों वाला नया ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसके लिए 7 करोड़ का बजट मंजूर हो चुका…

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी क्रिकेट कप प्रतियोगिता शुरू

जोधपुर

जोधपुर के चौखा स्थित कारवां क्रिकेट एकेडमी में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुभारंभ यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने एक शॉट खेलकर किया। 25 से 31 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खेले गए चार मैचों में पीजी इलेवन, स्टार लोहड़ी, स्टार क्लब और रोहिला क्लब ने जीत दर्ज की। रोमांचक मुकाबलों में चार खिलाड़ियों को मैन ऑफ…

default-image

हजरत दीवाना शाह के उर्स की तैयारियां के लिए उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

कपासन

कपासन में हजरत दीवाना शाह रहमतुल्लाह अलैह के 84वें तीन दिवसीय उर्स (1 से 3 अगस्त) की तैयारियों को लेकर उपखण्ड कार्यालय में शुक्रवार को एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी राजेश सुवालका ने की। इसमें दरगाह वक्फ कमेटी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उर्स के दौरान सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई, पेयजल, रोड लाइट, चिकित्सा, विद्युत, पार्किंग और यातायात की विशेष व्यवस्थाओं पर निर्णय…

मदरसा दारूल उलुम फैजे सरवरी पीर की जाल में पौधरोपन

सांचौर

सांचौर के नज़दीक पीर की जाल स्थित मदरसा दारूल उलूम फैज़े सरवरी में कारगिल विजय दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" व "हरियालों राजस्थान" अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देना रहा। कार्यक्रम में शिक्षक, मौलाना, स्टाफ व छात्र शामिल हुए।

रघुवीर जांगिड़ पुन: आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष मनोनीत

jaipur

वरिष्ठ पत्रकार रघुवीर जांगिड़ को एक बार फिर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की जयपुर जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वे वर्तमान में फर्स्ट इंडिया के हिंदी समाचार पत्र "सच बेधड़क" में कार्यरत हैं। पत्रकारिता क्षेत्र में दो दशकों से अधिक अनुभव रखने वाले जांगिड़ इससे पहले दैनिक नवज्योति जयपुर में भी सेवाएं दे चुके हैं। पिंकसिटी प्रेस क्लब में वे कई प्रमुख पदों पर भी…

default-image

सांचौर सीसी सड़क निर्माण में घटीया सामग्री पर भड़के व्यापारी, जताया विरोध

सांचौर

सांचौर में चार रास्ता से गोमाता सर्कल तक बनाई जा रही सीसी सड़क में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग पर स्थानीय व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया। निर्माण के दौरान तकनीकी अधिकारी की अनुपस्थिति और सहायक अभियंता की गैरहाजिरी पर सवाल उठे। विरोध के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रदीप पंवार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और खराब सामग्री हटवाने के निर्देश दिए। नागरिकों ने विभागीय कार्रवाई का समर्थन करते…

1 57 58 59 60 61 151