Loading...

ताज़ातरीन

चौमूं

इटावा-भोपजी में श्री बढ़ पिपली बालाजी धाम जयपुर के महाराज परमेंद्र नाथ जी का स्थानीय ग्रामीणों और श्री जमवाय माता फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा साफा, माला और शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। महाराज ने घोषणा की कि 31 अगस्त को शनि मंदिर करीरी में गदी लगाई जाएगी, जिसमें केवल नारियल चढ़ाने से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को… Read More

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर राजस्थान जिला स्तरीय समृद्धि कार्यक्रम 2025-26

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में आयोजित राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जिला स्तरीय समृद्धि कार्यक्रम 2025-26 में अध्यापक मोहम्मद नासिर ने सौर मंडल व ग्रहण की जानकारी 3D मैग्नेट मॉडल से प्रदर्शित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

राधा जन्मोत्सव पर सांगानेर में शोभा यात्रा का हुआ आयोजन

सांगानेर

सांगानेर में श्री हित समाज मंडल द्वारा राधा जन्मोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बैंड-बाजे, ऊंट-घोड़े और पालकी शामिल रहे। सांगा बाबा सर्कल सहित विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने भव्य स्वागत किया। मनफूल बैंड और जिया बैंड की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती हुई और समाजसेवियों व मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

default-image

दा बुद्धा सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था द्वारा तृतीय उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह में 600 प्रतिभाओं का किया सम्मान

चौमूं

चौमूं में दा बुद्धा सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था द्वारा तृतीय उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शाही बाग पैलेस में हुए इस कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, समाजसेवा और भामाशाहों सहित 600 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

15 अक्टूबर को होगा पांचवां कलाम रत्न अवार्ड कार्यक्रम

सवाई माधोपुर

वतन फाउंडेशन 15 अक्टूबर 2025 को सवाई माधोपुर में पांचवां कलाम रत्न अवार्ड समारोह आयोजित करेगा। कार्यक्रम "हमारा पैगाम भाईचारे के नाम" थीम पर आधारित होगा। इस अवसर पर जिले के सरकारी विद्यालयों के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों सहित समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। संगठन ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी व भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राजकीय सआदत अस्पताल की पार्किंग अब निःशुल्क

टोंक

राजकीय सआदत एवं जनाना अस्पताल टोंक में अब पार्किंग के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। जिला कलेक्टर के आदेश के बाद 31 अगस्त से यह सुविधा मरीजों और उनके परिजनों के लिए पूरी तरह निःशुल्क कर दी गई है। इस कदम से लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी।

default-image

सवाई मानसिंह अस्पताल में अंगदान, तीन लोगों को मिला नया जीवन

जयपुर

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में 18 वर्षीय रोहन शर्मा के अंगदान से तीन लोगों को नया जीवन मिला। सड़क हादसे में घायल रोहन को चिकित्सकों ने ब्रेन डेड घोषित किया था। इस कठिन समय में परिजनों ने साहसिक निर्णय लेकर उसकी दोनों किडनी और लिवर दान किए। इस प्रक्रिया में अस्पताल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अमित शाह के खिलाफ रिटायर्ड जजों का अभियान ठीक नहीं- किरेन रिजिजू

नई दिल्ली

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान रिटायर्ड जजों द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह अनुचित है और इससे न्यायाधीशों की वैचारिक झुकाव वाली छवि बनती है। रिजिजू ने कांग्रेस नेताओं पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया।

राजस्थान के लाल हवलदार इकबाल अली दुश्मनों से लोहा लेते हुए कुपवाड़ा में शहीद

जयपुर

झुंझुनूं जिले के लालपुर गांव के हवलदार इकबाल अली कुपवाड़ा में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव लाया गया। इकबाल अली 21 ग्रेनेडियर्स में तैनात थे और करीब दो दशक से सेना में सेवा कर रहे थे। शहीद के परिवार में पत्नी, बेटी और मां हैं। कायमखानी समाज की वीर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी जान देश पर…

default-image

ट्रंप टैरिफ ने दुश्मन देशो को भी एक मंच पर आने पर मजबूर किया

जयपुर

ट्रंप टैरिफ ने विश्व राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। अमेरिका के दबाव से झुकने के बजाय भारत ने चीन, पाकिस्तान और तुर्की जैसे पड़ोसी देशों से दोस्ती बढ़ाने का फैसला किया है। इससे भारत को आर्थिक फायदे मिल सकते हैं लेकिन घरेलू स्तर पर हिंदुत्व संगठनों का विरोध भी झेलना पड़ सकता है। मोदी सरकार को अंतरराष्ट्रीय मोर्चे के साथ-साथ आंतरिक विरोध से भी निपटना होगा।

1 32 33 34 35 36 151