पुलिस थाना गोविंदगढ ने नकबजनी की वारदात का किया पर्दाफाश
गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने नांगल कोजू में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी हजारीलाल ने मकान के जंगल तोड़कर सोना-चांदी और नकदी चुराई, जिसे उसने विजय सोनी को बेच दिया था। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। Read More
