Loading...

बड़े घटनाक्रम

नेपाल

नेपाल

नेपाल में जारी अशांति और हिंसा को देखते हुए नेपाली सेना ने कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है। सेना ने कहा कि अराजक तत्व तोड़फोड़, लूटपाट और हिंसा की कोशिश कर रहे हैं। हालात काबू में लाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। Read More

दिल्ली सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को देगी जरूरी सुविधाएं

दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना बाढ़ से प्रभावित परिवारों और किसानों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों को पुनर्वास और सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा भी दिया जाएगा। साथ ही दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ की तैयारियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा। मुनक नहर हादसे के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपायों…

सुभाष चौक क्षेत्र में 4 मंजिला जर्जर हवेली भरभरा कर गिरी

जयपुर

जयपुर के सुभाष चौक में 6 सितंबर की देर रात चार मंजिला जर्जर हवेली गिर गई। हादसे में एक पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। पुलिस और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायल को अस्पताल पहुँचाया गया। विधायक अमीन कागजी ने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

default-image

हिमाचल-उत्तराखंड में तबाही: चंबा में लैंडस्लाइड से 11 श्रद्धालु मौत के शिकार

नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान लैंडस्लाइड में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में बादल फटने से 5 लोगों की जान गई और कई लोग लापता हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर…

गूगल मैप से बंद मार्ग पर चले जाने से वाहन पानी के तेज बहाव में बहा

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ के राशमी कस्बे में गूगल मैप से रास्ता खोजते हुए वाहन पानी के तेज बहाव में फंसकर बह गया। वाहन में 9 लोग सवार थे, जिनमें से 5 को स्थानीय युवक अब्दुल जब्बार ने बचाया। 4 की मौत हो गई, 3 शव बरामद हुए और एक की तलाश जारी है।

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के उरी और गुरेज सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने आतंकी नेटवर्क, हवाला और ड्रग तस्करी पर भी सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

default-image

विरार हादसा: चार मंजिला बिल्डिंग गिरने से 17 की मौत, बर्थडे पार्टी बनी मातमगाह

मुंबई

महाराष्ट्र के विरार में सोमवार रात रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला बिल्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत और 9 घायल हो गए। हादसे के वक्त चौथी मंजिल पर एक साल की बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जो मातम में बदल गया। राहत-बचाव कार्य में एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीमें लगी रहीं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक…

ग़ाज़ा अस्पताल पर हमले का मक़सद कैमरा नष्ट करना था- इजरायली सेना

नई दिल्ली

गाजा के नासिर अस्पताल पर इजरायली हमले में 20 लोगों की मौत हुई, जिनमें पत्रकार और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। सेना का दावा है कि निशाना हमास का कैमरा था, लेकिन सबूत पेश नहीं किए गए। 22 महीने से जारी अभियानों ने गाजा के स्वास्थ्य ढांचे को गंभीर रूप से तबाह कर दिया है।

बम ब्लास्ट केस के दो मामलों में अदालतो का निर्णय आया

जयपुर

दो अहम बम ब्लास्ट मामलों में अदालती फ़ैसले सामने आए हैं। 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में बीजेपी सांसद रह चुकीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित सात लोगों को विशेष एनआईए अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इस धमाके में सात लोगों की मौत हुई थी और 93 घायल हुए थे। वहीं, हाल ही में 2006 मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट केस में भी सभी मुस्लिम अभियुक्तों को अदालत…

default-image

सवाई माधोपुर में बाढ़ से भारी तबाही, खाने-पीने का सामान व पहनने के कपड़े तक नहीं बचे

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में 29 और 30 जुलाई की रात भारी बारिश ने शहर के पुराने इलाके को तहस-नहस कर दिया। हजारों घरों में पानी भर गया, लोग जान बचाने के लिए छतों पर चढ़े। अंसारी, मिर्जा, हम्माल, रैगर, कुम्हार, कागजी मोहल्लों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। मस्जिद की दीवारें टूटीं, जानवर बह गए और दुकानों का लाखों का माल खराब हुआ। बिजली-पानी की सप्लाई बंद हो गई।

1 2 3 4 32