Loading...

रघुवीर जांगिड़ पुन: आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष मनोनीत

jaipur

Follow us

Share

जयपुर , (रोयल पत्रिका )। देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर जांगिड़ को जयपुर जिला इकाई के पद पर पुनः मनोनीत किया गया है।फर्स्ट इंडिया के हिंदी समाचार पत्र सच बेधड़क में सिटी डेस्क एवं फ्रंट पेज इंचार्ज जांगिड़ पत्रकारिता क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम है।
जांगिड़ ने अपने पत्रकारिता कर्म की यात्रा वर्ष 2004 से समाचार जगत से प्रारंभ करते हुए वर्ष 2005 से 2024 तक दैनिक नवज्योति जयपुर सिटी डेस्क इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की, वर्तमान में नवम्बर 2024 से फर्स्ट इंडिया के साथ सच बेधड़क में कार्यरत हैं।
जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में एक बार कार्यकारिणी सदस्य, दो बार कोषाध्यक्ष और एक बार महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। जो पत्रकारों के हितार्थ आपके संघर्ष की भावना को उजागर करता है।
आशा है कि आपके अनुभवी नेतृत्व में पत्रकारों के हित कभी प्रभावित नहीं होंगे।
संगठन आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।