Loading...

 “सुसमा” अभियान के तहत सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित

जयपुर

Follow us

Share

लगभग 1000 छात्राओं ने लिया भाग

आईएसआई मार्क हेलमेट योजना की दी गई जानकारी

Advertisement

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित “सुसमा – सुरक्षित सड़क मार्ग” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांगानेर, जयपुर में सड़क सुरक्षा विषयक एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर  विद्यालय की लगभग 1000 छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों की समझ और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता से संबंधित जागरूकता प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह अभियान सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, एम.बी.एम. विश्वविद्यालय एवं पीयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना एवं दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती वर्षा सहाय एवं श्रीमती सोनल भाटी द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को सरल एवं प्रभावी तरीकों से सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों के पालन, और हेलमेट उपयोग की अनिवार्यता के बारे में बताया।

कार्यक्रम में सुसमा अभियान की नोडल अधिकारी, श्रीमती शिल्पा श्रीमाल (अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग) ने छात्राओं को Steelbird कंपनी के ISI मार्क हेलमेट पंजीकरण योजना की जानकारी दी। इस योजना के तहत 1200 रूपये से 1500 रूपये मूल्य वाले उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट मात्र 300 रूपये के छात्र योगदान में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य सुलभ और सुरक्षित साधनों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करना है।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती उषा शर्मा, प्रवक्ता श्रीमती हेमलता सैनी, एवं समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। छात्राओं ने पूरे सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई और विषयवस्तु के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

कार्यक्रम ने “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के मूल उद्देश्य को साकार करते हुए छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता की अलख जगाई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।