Loading...

अर्चना कुमावत आमेर विधानसभा व मुकेश चोपड़ा सह-प्रभारी नियुक्त

चौमूं

Follow us

Share

चौमूं (रॉयल पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा जयपुर देहात उत्तर के जिला अध्यक्ष सुरेश बादलीवाल ने जिलाध्यक्ष ने उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत को आमेर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही जिला मंत्री मुकेश चोपड़ा को आमेर विधानसभा के सह-प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी अपने अनुभव, संगठनात्मक, दक्षता और कार्य कुशलता के बल पर पार्टी को आमेर क्षेत्र में मजबूत करने का कार्य करेंगे। अर्चना कम आवत लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कार्य में सक्रिय रही है। वही मुकेश चोपड़ा भी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं I पार्टी कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का वातावरण है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।