Loading...

बिहार एसआईआर- एडीआर का कोर्ट में हलफनामा

नई दिल्ली

default-image

Follow us

Share

आधार को खारिज करना बेतुका, यह सबसे स्वीकार्य दस्तावेज- एडीआर

नई दिल्ली (एजेंसी) I बिहार में निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सुप्रीम कोर्ट में कड़ा विरोध दर्ज किया है I संगठन ने आधार और राशन कार्ड को मान्य दस्तावेजों की सूची से बाहर करने को बेतुका और असंगत बताया है I

Advertisement

एडीआर ने अपने जवाबी हलफनामे में कहा कि आयोग ने आधार को खारिज करने का कोई ठोस कारण नहीं दिया, जबकि यह सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला दस्तावेज है I इसे पासपोर्ट व जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों के लिए भी स्वीकार किया जाता है I एडीआर ने यह भी कहा कि एसआईआर में स्वीकृत 11 दस्तावेज भी फर्जी दस्तावेजों से प्राप्त किए जा सकते हैं, साथ ही एसआईआर प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच और मतदाता फार्मो के सत्यापन की कोई तयशुदा प्रक्रिया नहीं है I

Advertisement

इसके अलावा एडीआर ने यह भी कहा कि एक ही निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को तीन लाख से अधिक फार्मों की जिम्मेदारी देना, मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता को खतरे में डाल सकता है I

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।