Loading...

सुकेत कस्बा में नालों के अतिक्रमण नहीं हटने से मकानों में भरा पानी, आक्रोशित कस्बेवासियों ने ईओ पर नाराजगी जताई

सुकेत

Follow us

Share

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)।  बुधवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण पूरे कस्बे में जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। सड़कों पर करीब एक से दो फिट तक पानी बहने लग गया। कस्बे में बस स्टैंड के आसपास की कई दुकानों में पानी घुस गया। सूचना देने पर आनन-फानन में नगर घर पालिका के ईओ अपनी टीम के साथ जायजा लेने पहुंचे। कस्बेवासियों ने ईओ हेमेंद्र सांखला को खरी-खरी सुनाई। कस्बेवासियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की ओर से मानसून सीजन से पूर्व तैयारी नहीं की गई। बस स्टैंड पर झालावाड़ रोड व कोटा रोड की ओर नालों पर अतिक्रमण करके लगी दुकानों को नहीं हटाया। साथ ही, नालों की सफाई सही तरीके से नहीं कराई गई। इस कारण से कस्बे में कस्बेवासियों ने नगर पालिका के सफाई जमादार सुरेश गुर्जर पर आरोप लगाए और कहा कि उनकी  सफाईकर्मियों की मिलीभगत के कारण वह उनका अतिक्रमण हटाकर नालों की सफाई नहीं करवा रहे हैं। जिससे ऐसी गंभीर स्थिति बन रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के कुछ जन प्रतिनिधि मामले में दखलंदाजी करते हैं। जबकि वे बस स्टैंड क्षेत्र में रहते तक नहीं है। इससे अतिक्रमण हटाने व नालों की सफाई का काम समय पर नहीं हो पा रहा है। अब बस स्टैंड के दोनों ओर नाले पर आसपास की दुकानों ने पक्का निर्माण कर लिया है। कुछ दुकान को नाले के आगे तक जमा लिया है। ऐसी स्थिति में बस स्टैंड के दोनों ओर करीब 100-100 फीट तक नाले की सफाई बस स्टैंड पर जो मुख्य नाले में पाइप डाला हुआ है। उसकी चौड़ाई कम है। इसके कारण पानी पर्याप्त नहीं समा पाता। जिससे पानी सड़क पर आ जाता है। जिन लोगों ने नालों पर अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें तीन दिन का नोटिस दिया है। स्वैच्छा से अतिक्रमण हटाकर नालों की सफाई में सहयोग नहीं करने पर सख्ती से कार्रवाई की  जायगी।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।