जल भराव क्षेत्रों में पैदल घूमे शिक्षा मंत्री दिलावर, दिए पानी निकासी के निर्देश
डॉ. तोहिद

सुकेत, (रॉयल पत्रिका)। जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जल भराव और बाढ़ की हालत का निरीक्षण करने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री तथा रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर ने शुक्रवार को सुकेत कस्बे के पीलिया खाल में जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। दिलावर ने नाले के कारण खेतों और बस्ती में पानी भर जाने के कारण अधिकारियों को नाले को चौड़ा करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री सुकेत के यादव कब्रिस्तान से सारा पानी बहकर बस्ती में आ रहा है। मंत्री ने कब्रिस्तान में पानी को रोक कर दूसरी तरफ डायवर्ट करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कस्बे के मेहर मौहल्ला, होली का खूंट समेत अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मंत्री के साथ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता लक्षकार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास यादव, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोहर शर्मा व समेत कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सातलखेड़ी कस्बे में जल भराव से शुक्रवार को शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने जायजा लिया। अतिवृष्टि क्षेत्र में मंत्री दिलावर जल भराव को लेकर पीड़ित परिवार से मिले और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री के साथ नगर पालिका के अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल, नरेंद्र कला, नितिन शर्मा, भाजपा महामंत्री उमेश माहेश्वरी, राजकुमार धाकड़, फौजी ओमप्रकाश मेघवाल, बाबूलाल मेघवाल, सुधीर सुनेजा, सातलखेड़ी पूर्व सरपंच शांति बाई, सरपंच सुषमा गोठवाल, राकेश वर्मा, कमल गोठवाल साथ रहे।

Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
