Loading...

जिला अध्यक्ष आर आर तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जयपुर नगर निगम चुनाव में जीत पाएगी?

जयपुर

Follow us

Share


-जबकि जीत की संभावना वाली हवामहल विधानसभा सीट तिवारी की लापरवाही से कांग्रेस के हाथ से निकल गई

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। प्रदेश कांग्रेस पार्टी में जयपुर शहर जिला अध्यक्ष का पद बहुत महत्वपूर्ण है। जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष के कंधों पर कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती एवं स्थानीय चुनाव में मजबूती प्रदान करना होता है।  अब सवाल उठता है कि वर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयपुर शहर में कांग्रेस को मजबूत करने की क्षमता रखते हैं? जयपुर शहर में 8 विधानसभा क्षेत्र है क्या आठों विधानसभा क्षेत्रों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की मजबूत पकड़ है? क्या आगामी नगर निगम चुनाव में शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवारी के नेतृत्व में नगर निगम में पार्टी जीत सकती है? पार्टी के कुछ लोगों का मानना है कि आर आर तिवारी का जयपुर शहर में नेतृत्व बदलना चाहिए। यदि तिवारी कुशल राजनीतिक होते हैं तो पिछले विधानसभा चुनाव में हवामहल की जीती हुई सीट मात्र 900 वोटो से नहीं हारते हैं। हवामहल विधानसभा चुनाव में तिवारी के कमजोर नेतृत्व और उनके बेटे का कार्यकर्ताओं एवं मीडिया के लोगों के साथ रूखा व्यवहार हार का कारण था। अभी भी तिवारी के बेटे के इर्द-गिर्द आगामी नगर निगम चुनाव में टिकट लेने के इच्छुक कांग्रेसियों का जमाबड़ा रहता है। तिवारी के आस-पास कौन लोग ज्यादा मिलते है। सभी लोग चर्चा करते रहते हैं। सत्ता बदलने के बाद जयपुर शहर में अभी तक उनके नेतृत्व में कोई बड़ा मूवमेंट नहीं खड़ा हो पाया है। शहर कांग्रेस में यह भी चर्चा है कि नगर निगम चुनाव में पार्षदों को टिकट तिवारी जी के बेटे की इच्छा अनुसार बांटे जाएंगे।

Advertisement

-विधानसभा चुनाव में क्यों हार हुई

कांग्रेस से हवामहल प्रत्याशी आर आर तिवारी को जयपुर शहर के लोगों ने दिल खोलकर चंदा दिया था। पार्टी फण्ड से भी काफी पैसा मिला था। लेकिन चुनाव में मिला फण्ड चुनाव सामग्री, कार्यकर्ताओं और चुनाव प्रचार पर खर्च नहीं किया गया। हवा महल सीट को कांग्रेस की जीती हुई सीट माना जा रहा था। लेकिन वर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष और हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी आर आर तिवारी के कारण यह सीट कांग्रेस की झोली से निकल गई। वर्तमान में विशेषण किया जाए तो पता लगेगा कि शहर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कोई खास प्रयास नहीं किया जा रहे हैं। सिर्फ अल्पसंख्यक वर्ग एवं भाजपा विरोधी वोटो के आधार पर आगामी नगर निगम चुनाव जीतने के सपने देखे जा रहे हैं। फिर भी कांग्रेस है जिसमें सब चलता है। यहां हारने वालों को भी तीन-चार बार टिकट लगातार मिल जाता है।

Advertisement

-जयपुर शहर में कैसा नेतृत्व चाहिए

कांग्रेस शहर अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो वर्तमान सरकार की कमियों, अधूरे विकास कार्यों, व्यापारियों की समस्याओं, मुस्लिम एवं दलित बस्तियों में गंदगी एवं सीवर की समस्याओं को लेकर आंदोलन खड़ा कर सके। सभी जाति वर्गों को साथ लेकर चल सके। यदि वर्तमान अध्यक्ष में सिर्फ मीठा बोलने और लक्ष्येदार भाषण देने के अलावा दूसरी खूबी है तो जरूर उन्हें जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखना चाहिए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।